ज़रा हटके

भगवान श्रीराम की तस्वीर AI की मदद से बनाई, 21 साल की उम्र में ऐसे दिखते थे भगवान राम!

नई दिल्ली। हमारे मन में आता है कि भगवान कैसे दिखते होंगे, उनका रुप कैसा होगा, उनका रंग कैसा होगा, क्या उनकी शारीरिक बनावट हमारी तरह ही होगी। तो अब आपके इस सवाल का जवाब आपको AI (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के माध्यम से मिल गया है। दरअसल भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) जब 21 साल के थे तब वह कैसे दिखते रहे होंगे? इस सवाल का जवाब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने भगवान श्रीराम की युवावस्था की एक तस्वीर बनाकर इस दे दिया है। एआई की बनाई पहली तस्वीर में भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) के चेहरे के हाव-भाव सामान्य हैं, जबकि एक अन्य फोटो में वो मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


लोगों को भाया रुप

भगवान राम (Lord Shri Ram) की मनमोहक तस्वीर देखकर लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया है। कुछ लोगों का कहना है कि इतना सुंदर तो आज तक कोई इस पृथ्वी पर पैदा ही नहीं हुआ। इंटरनेट यूजर्स को ये तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं। लोग इन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही इन्हें सोशल मीडिया के दूसरे प्लेटफार्म्स पर भी शेयर किया जा रहा है।

तस्वीर बनाने वाले के बारे में कोई जानकारी नहीं 

भगवान राम की ये वायरल तस्वीर किसने बनाई है, अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। भले ही इसे बनाने वाले शख्स के बारे में कुछ पता न हो लेकिन लोग उनके काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जैसा सुंदर नाम उतना सुंदर हमारे राम।

 

Share:

Next Post

Warning: अगले 4 हफ्ते बेहद अहम, इम्यून सिस्टम को चकमा दे रहा XBB 1.16 Variant

Wed Apr 12 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के मामलों की संख्या में हालिया उछाल के बीच, चिकित्सा विशेषज्ञों (Medical experts warn) ने चेतावनी दी है कि नया एक्सबीबी1.16 वेरिएंट (Variant XBB 1.16) लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) से बच निकलने में सक्षम है और आने वाले चार सप्ताह बेहद अहम हैं. […]