मनोरंजन

Anushka Shetty की जिंदगी में प्यार ने दी दस्तक, इस इंडियन क्रिकेटर पर आया अभिनेत्री का दिल

डेस्क। साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं। इस चर्चा का कारण है अभिनेत्री के दिल की बात। दरअसल, अब अनुष्का शेट्टी ने अपने प्यार का खुलासा कर दिया है। अनुष्का शेट्टी ने बताया है कि वह किससे प्यार करती हैं। अगर आप लोग सोच रहे हैं कि अनुष्का शेट्टी साउथ सुपरस्टार प्रभास को प्यार करती हैं तो आप गलत हैं। अनुष्का शेट्टी का प्यार प्रभास नहीं, बल्कि कोई और ही है।

दरअसल, अक्सर साउथ सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी के अफेयर के चर्चे होते हैं। हालांकि, कई बार दोनों ही सितारे अफेयर की खबरों का खंडन कर चुके हैं और इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बता चुके हैं। अब अनुष्का शेट्टी ने अपने क्रश का नाम भी पूरी दुनिया को बता दिया है। अनुष्का का प्यार प्रभास नहीं, बल्कि इंडियन टीम के एक क्रिकेटर हैं। इस बात का खुलासा अनुष्का ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान किया है।


दरअसल, अनुष्का शेट्टी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी राहुल द्रविड़ को अपना क्रश मानती हैं। इंटरव्यू के दौरान एक महिला फैन ने अनुष्का शेट्टी से उनके पसंदीदा खिलाड़ी के बारे में पूछा, जिसकी वह फ्रेंड हैं। इस पर अनुष्का शेट्टी ने खुशी-खुशी राहुल द्रविड़ का नाम लिया और उन्हें अपना क्रश तक बता दिया।

अनुष्का शेट्टी ने कहा ‘राहुल द्रविड़ मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। जब से मैं बड़ी हो रही थी, तब से वह मेरे क्रश हैं। एक समय मुझे उनसे प्यार भी हो गया था।’ हालांकि, यह कोई नया नहीं है, जब किसी अभिनेत्री का दिल क्रिकेटर पर आया हो। क्रिकेट टीम और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का तो मानो जैसे चोली दामन का साथ हो चुका है।

Share:

Next Post

Kartik Aaryan ने चुप्पी को बनाया औजार, बोले- रिएक्ट करने का मतलब है लोगों को मौका देना

Wed Feb 15 , 2023
डेस्क। कार्तिक आर्यन की गिनती आज इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स में होती है। बीते वर्ष रिलीज हुई कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने उनके करियर को एक नया आयाम दिया। इन दिनों कार्तिक अपनी आगामी फिल्म ‘शहजादा’ को लेकर चर्चा में हैं। बेशक कार्तिक के सितारे बुलंदी पर हैं, मगर इसके बाद भी उन्हें […]