img-fluid

सिहंस्थ से पहले इंदौर में बढ़ेंगे होम स्टे… कार्यशाला में पहुंचे 50 से ज्यादा

November 02, 2026

सिंहस्थ से पहले मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड कर रहा उज्जैन, इंदौर के लिए विशेष प्रयास

इंदौर। सिंहस्थ-2028 (Simhastha 2028) की तैयारियों के बीच इंदौर (Indore) में पर्यटन सुविधाओं (Tourism facilities) को विस्तार देने की दिशा में होम स्टे (Homestays) पर फोकस किया जा रहा है। इसी सिलसिले में कल होम स्टे को इंदौर में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों ने भाग लिया। फिलहाल इंदौर जिले में अलग-अलग कैटेगरी के 39 होम स्टे संचालित हैं।


  • सिहंस्थ से पहले मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड उज्जैन, इंदौर में श्रृद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए अपने होम स्टे, ग्राम स्टे को विस्तार देने के प्रयास में लगा है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन के साथ इंदौर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में होम स्टे को ठहरने के एक वैकल्पिक माध्यम के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलने के साथ ही पर्यटकों को स्थानीय रहन-सहन और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिलेगा। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के डायरेक्टर (स्किल) डीपी सिंह ने बताया कि सभी को नियमों से लेकर फीस तक की जानकारी दी गई है। उपस्थित में से 90 फीसदी लोग शर्तों के पैमाने को पूरा कर रहे हैं, जिससे कि उम्मीद है कि आने वाले दिनों में इंदौर जिले में होम स्टे की संख्या बढ़ जाएगी। अधिकतर लोग होम स्टे में शहर से ही थे, लेकिन कुछ ने कालाकुंड क्षेत्र में बने फॉर्म को भी फॉर्म स्टे बनाने को लेकर रुचि जाहिर की है। अब इसे लेकर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

    Share:

  • Indore: अब एक केंद्र के भरोसे नहीं महिलाएं, लसूड़िया, सांवेर और महू में भी पहुंचने लगीं शिकायतें

    Mon Nov 2 , 2026
    भोपाल से आई महिला बाल विकास विभाग की टीम ने किया लसूड़िया सेंटर का औचक निरीक्षण इंदौर। महिलाओं (Women) को घरेलू हिंसा (Domestic violence) , प्रताड़ना और अन्य संकटों में तत्काल सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए अब इंदौर (Indore)  में वन स्टॉप सेंटर का दायरा बढ़ाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रताड़ित महिलाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved