भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

लो फ्लोर बस ने खाना खाने जा रहे मिस्त्री को रौंदा, दर्दनाक मौत

  • बाइक सवार दो मजदूरों को कार ने टक्कर मारी, एक की मौत

भोपाल। तलैया इलाके में कल शाम करीब साढ़े सात बजे दीनदयाल सरोई में खाना खाने जा रहे एक मिस्त्री को बेलगाम रफ्तार से दौड़ रही लाल बस ने रौंद दिया। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने चेक करने के बाद में उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं गुस्साए लोगों ने हादसे के बाद बस के कांच फोड़ दिए। इधर गुनगा थाना इलाके में एक बाइक पर सवार दो मजदूरों को बीती रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया है। तलैया थाने के प्रधान आरक्षक सुखवीर यादव के अनुसार बाबूलाल कुशवाह (40) मूलता: बिहार का निवासी था फिलहाल वह भोईपुरा बुधवारा में किराए का मकान लेकर अपने 16 वर्षीय बेटे प्रिंस के साथ रहता था। बाबू मिस्त्री का काम करता था। उसके बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता कल शाम करीब 7:10 बजे खाने खाने का बोलकर घर से निकले थे। वह सुल्तानीया अस्पताल के सामने स्थित दीनदयाल रसोई में खाना खाया करते थे। वहीं पुलिस का कहना है कि करीब साढ़े सात बजे उन्हें सुल्तानीया अस्पताल के सामने लाल बस क्रमांक एमपी 04 टीए 3203 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बेटे ने देर रात अस्पताल पहुंचने के बाद उनकी शिनाख्त की है। आज पोस्टमार्टम के बाद बॉडी को बेटे के हवाले कर दिया जाएगा।

गुनगा: कार की टक्कर से मजदूर की मौत
गुनगा थाने के हेड कांसटेबल रईस खान के अनुसार कासिम खान पिता उमर खान (20) ग्राम रतुआ में रहता था। वह गांव में ही एक के्रशर प्लांट में मजदूरी का काम करता था। बीती रात नौ बजे अपने दोस्त हेम सिंह के साथ ग्राम लालघांटी निजी कार्य से जा रहा था। तभी छोटे मंदिर के पास भोपाल-बैरसिया रोड पर उसके वाहन को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे केे बाद आरोपी कार चालक फरार हो गया। राहगीरों ने 108 की मदद से घायल कासिम तथा हेम सिंह को अस्पताल पहुुंचाया। अस्पताल में डाक्टरों ने कासिम को चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि हेम सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share:

Next Post

वसंत ऋतु का प्रकृति ने बारिश से किया स्वागत, छाया उल्लास

Tue Feb 16 , 2021
मां शारदे से मांगा ज्ञान, बुद्धि और कला का आशीर्वाद स्वयंसिद्ध मुहूर्त में होंगे सामूहिक विवाह भोपाल। ज्ञान की देवी सरस्वती का प्राकट्य दिवस वसंत पंचमी आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। मां शारदे से साधकों ने ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत का आशीष मांगा। स्वयंसिद्ध मुहूर्त में सरस्वती मंदिरों के साथ ही शिक्षण […]