टेक्‍नोलॉजी देश

LS Election: अब स्मार्टफोन से घर बैठे पता कर सकेंगे मतदान केंद्र की जानकारी

नई दिल्ली (New Delhi)। देश में लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Election 2024) को लेकर राजनीतिक पार्टियां (political parties) अपनी ओर से पूरी तैयारियां कर रही हैं। इस बार 7 चरणों में लोकसभा चुनाव आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में निर्वाचन आयोग (Election Commission) भी अपनी तरफ से पूरी ताकत झौंक रहा है। 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण का मतदान होगा। ऐसे में अगर आप 18 साल से अधिक आयु के हैं तो आप अपने मत का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको मतदान केंद्र की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आगे जानिए आप मतदान ( find polling booth) वाले दिन अपना समय और मेहनत कैसे बचा सकते हैं।


यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्वाचन आयोग ने इस बार के लोकसभा चुनावों के लिए तकनीक का भी सहारा लिया है। जी हां, मतदाता अपने फोन से ही मतदान केंद्र और पोलिंग अधिकारी की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको निर्वाचण आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल नंबर, ईमेल और ईपीआईसी नंबर दर्ज करके लॉगइन करना होगा। फिर आपको फाइंड माए पोलिंग स्टेशन के विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आप अपने मतदाता पहचान पत्र पर मौजूद जानकारी को भरकर अपने मतदान केंद्र की डिटेल हासिल कर सकते हैं। यही से आप मतदाता पर्ची डाउनलोड भी कर सकते हैं।

इस एप से ले सकते हैं कई अहम जानकारियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुनाव आयोग ने इस बार कई एप्स भी पेश किए हैं। ऐसे में आप इनके जरिए भी कई तरह की जानकारी जुटा सकते हैं। मतदाता अपने फोन से वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करना होगा। ये एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर मौजूद है। एप इंस्टॉल करने के बाद आपको फाइंड पोलिंग स्टेशन पर क्लिक करना होगा। फिर आपको मांगी गई जानकारी को भरना है। इसके बाद आपके सामने मतदान केंद्र की डिटेल आ जाएगी। इसके अलावा इस एप की मदद से आप अपने क्षेत्र के सभी उम्मीदवारों की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।

Share:

Next Post

डरा रही है बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, क्या इजरायल और ईरान की लड़ाई से शुरू हो जाएगा तीसरा विश्व युद्ध?

Thu Apr 18 , 2024
तेल अवीव। नेत्रहीन baba-venga ने दुनिया भले नहीं देखी, लेकिन उन्होंने इसके भविष्य के बारे में जो बातें बताईं, उसने उन्हें Whole world में मशहूर कर दिया। फिर चाहे वह America पर 9/11 का भीषण हमला हो या कोविड वायरस की महामारी, baba-venga ने जो भी बताया था वो सच साबित हुआ। ऐसी ही एक […]