भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा में सत्ता की हवस साफ दिख रही है: कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव के बीच दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह लोधी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पता है 10 नवंबर को क्या परिणाम आने वाले है , अपनी संभावित करारी हार का अंदेशा उन्हें हो चला है। उनकी सत्ता की हवस तड़प व बौखलाहट साफ़ दिखायी दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। भाजपा को जनादेश में विश्वास नहीं है। भाजपा को नैतिकता में विश्वास नहीं है। भाजपा को जनता के वोट में विश्वास नहीं है। भाजपा का विश्वास सिर्फ सौदेबाजी में इनका विश्वास अभी भी सिर्फ़ नोट में है। प्रदेश को देशभर में इतना बदनाम व कलंकित करने के बाद भी अभी भी बाज नहीं आ रहे है , अभी भी राजनीति को बिकाऊ बनाने में लगे हुए है , प्रदेश पर निरंतर उपचुनाव का बोझ डालते जा रहे है। प्रदेश को ये कहाँ ले जाएँगे ? कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से एक बार फिर अपील करते हुए कहा कि वो आगे आकर लोकतंत्र व संविधान की रक्षा करे। भाजपा की इस घृणित राजनीति को करारा जवाब देते हुए इसका अंत करे। जनादेश का, अपने वोट का सम्मान बचाये रखे। आगे आकर प्रदेश को और कलंकित होने से बचाए।

Share:

Next Post

कोरोना को हराने का लें संकल्प: पटेल

Mon Oct 26 , 2020
भोपाल। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा है कि गुजराती समाज ऐसा समाज है, जो जहाँ भी जाता है, अपनी संस्कृति को साथ ले जाता है। अपने सभी पर्व और समारोह बड़े छोटे मिलकर पूरे उत्साह और उमंग के साथ वहाँ पर मनाते है। उन्होंने सभी को आने वाले दीपावली पर्व और नव वर्ष की […]