देश मध्‍यप्रदेश

मप्र ने की अब तक के सबसे अधिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की घोषणा

– नीलामी वाले 51 ब्लॉकों में रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिज

भोपाल (Bhopal)। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) ने शुक्रवार को रिकॉर्ड संख्या में 51 खनिज ब्लॉकों की नीलामी (Record 51 mineral blocks auctioned) के लिए निविदा आमंत्रण नोटिस (एनआईटी) (Notice Inviting Tender – NIT) जारी किया है। यह किसी भी राज्य द्वारा एक ही किश्त में नीलामी के लिए अधिसूचित खनिज ब्लॉकों की सबसे अधिक संख्या है। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने दी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में नीलामी व्यवस्था प्रारम्भ होने के बाद विभिन्न प्रमुख खनिज भंडार वाले राज्यों द्वारा 754 ब्लॉकों को नीलामी के लिए रखा गया है, जिनमें से 276 ब्लॉकों की सफल नीलामी की गई है। भारत सरकार ने इसके लिए मध्यप्रदेश की सराहना की। खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को बधाई दी है।


उन्होंने बताया कि इन 51 ब्लॉकों में 14 खनिज शामिल हैं, जिनमें ग्रेफाइट और वैनेडियम, प्लेटिनम ग्रुप ऑफ एलीमेंट्स (पीजीई) जैसे रणनीतिक और महत्वपूर्ण खनिज तथा मैंगनीज, बॉक्साइट, चूना पत्थर, लौह अयस्क, बेस मेटल और सोना जैसे अन्य प्रमुख खनिज शामिल हैं। मध्यप्रदेश द्वारा जिन 51 खनिज ब्लॉकों के लिए एनआईटी जारी की गई है, उनमें से 13 ब्लॉक खनन पट्टे के लिए और 38 ब्लॉक कंपोजिट लाइसेंस के लिए हैं।

मध्यप्रदेश खनिज ब्लॉक नीलामी के मामले में वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान भी अन्य राज्यों से सबसे आगे था। उस वित्तीय वर्ष में प्रदेश ने 29 ब्लॉकों की नीलामी की थी। वर्ष 2015 में नीलामी व्यवस्था की शुरुआत के बाद से, मध्यप्रदेश ने 125 खनिज ब्लॉकों को नीलामी के लिए अधिसूचित किया है। इनमें से 46 की सफलतापूर्वक नीलामी की गई है। इन 51 ब्लॉकों की अधिसूचना के साथ मध्य प्रदेश नीलामी के लिए अधिसूचित ब्लॉकों की सबसे अधिक संख्या वाले राज्य के रूप में भी उभरा है, जिससे कुल खनिज ब्लॉकों की संख्या 176 हो गई है।

Share:

Next Post

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.23 अरब डॉलर बढ़कर 596.28 अरब डॉलर पर

Sat Jul 15 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। आर्थिक मोर्चे (economic front) पर अच्छी खबर आई है। विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) में लगातार दूसरे हफ्ते बढ़ोतरी (second week increase) दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार (country’s foreign exchange reserves) सात जुलाई को समाप्त हफ्ते में 1.23 अरब डॉलर ($ 1.23 billion increased) बढ़कर 596.28 अरब […]