देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

यूरोपियन देशों की तरह ही सुरिक्षत है मध्यप्रदेश : एरिक सोलहेम

-संयुक्त राष्ट्र के छठे प्रमुख और पूर्व पर्यावरण कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम पहुंचे मप्र टूरिज्म बोर्ड

भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) एक ग्रीन और क्लीन (हरा व स्वच्छ) (green and clean) शहर है। यहां विदेशी पर्यटकों को आकर्षित (attract foreign tourists) करने के लिए सब कुछ है। विभिन्न प्रजातियों के वन्य-जीव हैं, मंदिर हैं, ऐतिहासिक विरासतें हैं और खास बात है कि यह यूरोपियन देशों की तरह ही सुरक्षित है।

यह बात संयुक्त राष्ट्र के छठे प्रमुख और पूर्व पर्यावरण कार्यकारी निदेशक एरिक सोलहेम ने मध्यप्रदेश में पर्यटन के बारे में कहा। एरिक मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान शनिवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बोर्ड द्वारा रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखा और सराहा भी।


मूलरूप से नार्वे के रहने वाले एरिक विश्व में पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं। पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों ने मध्यप्रदेश पर्यटन गंतव्यों जैसे यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल, ऐतिहासिक शहर ओरछा, ग्वालियर, मांडू, चंदेरी और विभिन्न टाइगर नेशनल पार्क के बारे में ऑडियो-विजुअल प्रजेन्टेशन दिया।

मध्यप्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से प्रभावित हुए एरिक ने कहा कि यह मध्यप्रदेश में उनका पहला दौरा है। काफी सुंदर और विशाल प्रदेश है। मध्यप्रदेश को विश्वभर से पर्यटकों को आकर्षित करने पर विशेष ध्यान देना चाहिये। क्योंकि विदेशी पर्यटक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों, प्राकृतिक स्थलों पर और जंगलों आदि में ज्यादा भ्रमण करते हैं। मध्यप्रदेश को विश्व पर्यटन पटल पर पहचान स्थापित करना चाहिये, जिससे आने वाले समय में सभी देशों के पर्यटक इन विशेष आकर्षणों का अनुभव कर सकें। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विपक्ष की हालत खस्ता

Sun Jul 24 , 2022
– डॉ. वेदप्रताप वैदिक राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू के चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि भारत के विरोधी दल भाजपा को टक्कर देने में आज भी असमर्थ हैं और 2024 के चुनाव में भी भाजपा के सामने वे बौने सिद्ध होंगे। अब उपराष्ट्रपति के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने विपक्ष की उम्मीदवार […]