img-fluid

25 अक्तूबर को मदुरै का मीनाक्षी मंदिर आठ घंटे के लिए रहेगा बंद, जानें क्या है वजह?

October 16, 2022

मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर सूर्य ग्रहण के मद्देनजर मंगलवार 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगा। भक्तों को सुबह 11 बजे से लेकर शाम सात बजे तक मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर प्राधिकरण ने यह जानकारी दी है। यह दिशानिर्देश मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के सभी उप-मंदिरों पर भी लागू होगा।

दिवाली के अगले दिन सूर्यग्रहण लगेगा
इस बार दिवाली महापर्व के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को सूर्यग्रहण लगेगा । यह आंशिक ग्रहण होगा जिसे देश के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। दिवाली के अगले दिन ग्रहण होने से गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।

धार्मिक नजरिए से अशुभ है ग्रहण
धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना गया है और ग्रहण में किसी भी तरह का शुभ काम और पूजा-पाठ वर्जित हो जाता है। इस कारण से गोवर्धन पूजा एक के लिए टल गया है। यह साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा इससे पहले 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण लगा था। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया था। 27 वर्षों बाद ग्रहण के कारण दिवाली के तीसरे दिन गोवर्धन पूजा होगी।खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण देश उत्तरी और पश्चिमी भागों में दिखाई देगा। वहां अगर भारत के अलावा दूसरे देशों की बात करें तो यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और पश्चिम-पूर्व एशिया में देखा जा सकेगा।


25 अक्तूबर को भारत में कब और कहां-कहां दिखेगा सूर्यग्रहण
दिवाली के अगले दिन बाद अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण शाम साढ़े 4 बजे चरम पर रहेगा। इस समय देश में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण दिल्ली,गुजरात, राजस्थान,पंजाब, उत्तराखंड, लेह, जम्मू-श्रीनगर में अच्छे से देखा जा सकेगा।

कब लगता है सूर्यग्रहण
धार्मिक और खगोलीय नजरिए से ग्रहण का बहुत ही खास महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि पर लगने वाला सूर्य ग्रहण तब होता है जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी तीनों लगभग एक ही सीध में आ जाते हैं। इस घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस बार दिवाली के अगले दिन यानी 25 अक्तूबर को सूर्य,चंद्रमा और पृथ्वी तीनों एक लाइन में होंगे। ऐसे में चंद्रमा कुछ देर के लिए सूर्य को आंशिक रूप से ढक लेता है। देश में 25 अक्तूबर को शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर सूर्य ग्रहण दिखाई देने लगेगा।

Share:

  • राजबाड़ा, जवाहर मार्ग से लेकर पूरा मध्य क्षेत्र जाम में उलझा

    Sun Oct 16 , 2022
    –  शाम से लेकर रात 9.30 बजे तक गलियों में रेंगा ट्रैफिक –  पुलिस भी नहीं संभाल सकी बिगड़ी व्यवस्था इंदौर। मध्य क्षेत्र के कई इलाकों में अधूरे सडक़ों के काम अब मुसीबत डाल रहे हैं। दीपावली के चलते मध्य क्षेत्र में लोगों की भीड़ उमड़ी और कल शाम से लेकर रात तक यातायात व्यवस्था […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved