
मुंबई । मुंबई (Mumbai) में होने वाले बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनावों से पहले कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को महाराष्ट्र कांग्रेस (Maharashtra Congress) तगड़ा झटका देते हुए कांग्रेस सांसद और पार्टी महासचिव वर्षा गायकवाड़ के करीबी महेंद्र मुंगेकर (Mahendra Mungekar) ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महेंद्र मुंगेकर पत्नी के साथ एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए हैं।
मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में महेंद्र मुंगेकर अपनी पत्नी, पूर्व पार्षद पल्लवी मुंगेकर और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुए। गायकवाड़ के साथ अपनी नजदीकी और पार्टी से जुड़े फैसलों में अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाने वाले, मुंगेकर मुंबई कांग्रेस का एक अहम चेहरा रहे हैं। अब उनके इस्तीफे को पार्टी के अंदर बढ़ते मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।
महेंद्र मुंगेकर को मिलेगा बड़ा पद?
चुनावों से पहले इस बात की भी चर्चा है कि आने वाले दिनों में शिवसेना में महेंद्र मुंगेकर को एक महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जा सकती है। गौरतलब है कि बीएमसी में फिलहाल उद्धव ठाकरे के गुट वाले शिवसेना की पकड़ है। अब महायुति शिंदे सेना और बीजेपी यहां अपनी जड़ें मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं।
अमित साटम बने मुंबई भाजपा का नए अध्यक्ष
फिलहाल बीजेपी भी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। भाजपा ने हाल ही में अंधेरी पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके अमित साटम को मुंबई भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बीजेपी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब मुंबई में मराठी अस्मिता का मुद्दा जोर पकड़ रहा है। भाजपा ने मराठी चेहरे को अहम जिम्मेदारी देकर दांव खेलने की कोशिश की है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved