देश

महाराष्ट्रः लोकसभा सीट की उम्मीदवार का जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित, कांग्रेस को लगा झटका

मुंबई। महाराष्ट्र में नागपुर ग्रामीण की रामटेक लोकसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रश्मि बर्वे को बड़ा झटका लगा है। यहां से कांग्रेस ने रश्मि बर्वे जाति प्रमाण पत्र अवैध घोषित किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार की सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग के जाति प्रमाणपत्र पड़ताळणी समिति ने रश्मि बर्वे का जाति प्रमाणपत्र अवैध घोषित कर दिया है।

रामटेक लोकसभा सीट एससी रिज़र्व सीट है। यहां से कांग्रेस ने रश्मि बर्वे को अपना उम्मीदवार घोषित किया है और रश्मि बर्वे ने बुधवार को ही अपना नामांकन दाखिल किया था। वैशाली देविया की शिकायत पर महाराष्ट्र सरकार की सामाजिक न्याय व विशेष सहाय्य विभाग के जाति प्रमाणपत्र पड़ताळणी समिति ने इसे अवैध ठहराया है।


इसके बाद रश्मि बर्वे ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने याचिका में आरोप लगाया है कि विभिन्न पक्षों की ओर से केवल राजनीतिक लाभ के लिए कार्रवाई की जा रही है। कोर्ट मे इस मामले की सुनवाई 1 अप्रैल सोमवार को की जाएगी।

गौरतलब है की कांग्रेस ने रामटेक प्रत्याशी के रूप में रश्मि बर्वे के एबी फॉर्म पर डमी कैंडिडेट के तौर पर उनके पति श्याम कुमार बर्वे का नाम भी दूसरे नंबर पर लिखा था। जाति प्रमाणपत्र के खिलाफ आपत्तियों की वजह रश्मि बर्वे की उम्मीदवारी खारिज होने की स्थिति में वैकल्पिक उम्मीदवार के रूप में रश्मि बर्वे के पति श्याम कुमार बर्वे कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार होंगे।

Share:

Next Post

रामपुर से असीम रजा का नामांकन खारिज, मौलाना नदवी होंगे सपा के आधिकारिक कैंडिडेट

Thu Mar 28 , 2024
रामपुर। उत्तर प्रदेश की रामपुर लोकसभा सीट पर चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। रामपुर से समाजवादी पार्टी नेता और जेल में बंद आजम खां के करीबी असीम रजा का नामांकन खारिज हो गया है और उनकी जगह समाजवादी पार्टी ने मौलाना नदवी को अपना कैंडिडेट बनाया है। बता दें कि असीम […]