img-fluid

महाराष्ट्र सबसे अमीर

March 10, 2024

उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, कर्नाटक भी एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की रेस में

नई दिल्ली। भारत की इकॉनमी (India’s economy) रॉकेट की स्पीड से बढ़ रही है और 2027 तक इसके पांच ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। भारत में पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु (Uttar Pradesh, Maharashtra, Gujarat, Karnataka and Tamil Nadu) शामिल हैं, जो तेजी से एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की ओर बढ़ रहे हैं। इनमें महाराष्ट्र सबसे आगे है। भारत को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने में 60 साल का समय लगा था। 1960 में भारत की इकॉनमी 40 अरब डॉलर की थी और 2007 में वह एक ट्रिलियन डॉलर पर पहुंचा। जहां तक राज्यों की बात है एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की होड़ में गुजरात और कर्नाटक सबसे आगे हैं। महाराष्ट्र की इकॉनमी 439 अरब डॉलर की है और वह देश की सबसे बड़ी इकॉनमी है। तमिलनाडु 294 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर है। उत्तर प्रदेश 281 अरब डॉलर के साथ तीसरे, कर्नाटक 279 अरब डॉलर के साथ चौथे और गुजरात 277 अरब डॉलर के साथ पांचवें नंबर पर है। अब देखना यह है कि एक ट्रिलियन डॉलर तक कौन सा राज्य पहुंचता है।

Share:

  • कल जारी हो सकती है भाजपा की सूची

    Sun Mar 10 , 2024
    मध्यप्रदेश की 5 सीटों पर देर रात तक चला मंथन नई दिल्ली। भाजपा में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) की शेष बची 5 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर दिल्ली में देर रात तक बैठक चली। मध्यप्रदेश के अलावा गुजरात और तेलंगाना की सीटों पर भी मंथन किया गया। बैठक में मध्यप्रदेश में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved