भोपाल। महाशिवरात्रि पर्व (mahashivratri festival) के पावन अवसर पर पशुपतिनाथ नेपाली समाज (Pashupatinath Nepali Society) द्वारा गोविन्दपुरा स्थित पशुपतिनाथ मंदिर (Pashupatinath Nepali Societ) में महारूद्राभिषेक एवं विशाल कलश यात्रा के साथ भण्डारे का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा तथा प्रदेश सरकार के मंत्रीगण शामिल होंगे।
शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, नेपाली कार्यवाहक राजदूत रामप्रसाद सुबेदी, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य एवं विधायक कृष्णा गौर, अरूणेश्वरशरण सिंहदेव, आर.डी.त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, महेश मालवीय, भेल नगर प्रशासन के महाप्रबंधक एसबी सिंह शामिल होंगे। अतिथियों में भाजपा के भोपाल जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, जिला महामंत्री रविन्द्र यती, राजदूतावास सांस्कृतिक सलाहकार यदुनाथ पौडेल, एवरेस्ट चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवराज बराल, महिला आयोग की पूर्व सदस्य शशि सिंन्हो, सुषमा चौहान, गीता तोमर आदि उपस्थित रहेंगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved