स्‍वास्‍थ्‍य

अगर आप भी पतले होने के लिए रोज पीते हैं ग्रीन टी तो हो जाएं सावधान, कारण जानकर उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली। ग्रीन टी (green tea) स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक (extremely profitable) मानी जाती है। खासकर वजन घटाने में इसका सेवन करना बहुत कारगर साबित होता है। इसे एक हर्बल पेय (herbal drink) के रूप में देखा जा सकता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन के कई नुकसान भी हो सकते हैं। जी हां, अगर आप ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे शरीर को कई तरह का नुकसान पहुंचता है। इसमें सिरदर्द, सुस्ती, सुस्ती, चिंता और चिड़चिड़ापन शामिल है।

खाली पेट ग्रीन टी का सेवन करने से एसिडिटी की समस्या (acidity problem) हो सकती है। इसलिए कुछ खाने के बाद ही इसको पिएं। ग्रीन टी में मौजूद कैफीन से घबराहट, चक्कर, डायबिटीज, कब्ज, जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। माना जाता है कि ग्रीन का ज्यादा सेवन करने से आपको नींद नहीं आने की परेशानी हो सकती है। सभी जानते हैं कि एक फिट बॉडी और अच्छी सेहत के लिए अच्छी और भरपूर नींद (plenty of sleep) लेना बहुत जरूरी होता है। इसलिए ग्रीन टी का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।

ग्रीन टी का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी (iron deficiency in the body) हो सकती है। जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी खाद्य पदार्थों से आयरन के अवशोषण को घटा देती है। अधिक खुराक में ग्रीन टी लेना घातक हो सकता है। ग्रीन टी नॉन-हीम आयरन की जैव-विविधता को कम सकती है। वर्ष 2001 में हुई एक स्‍टडी की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीन टी का अर्क 25 फीसदी नॉन हीम के अवशोषण को घटा देती है।


ब्लड प्रेशर की समस्या भी ज्यादा ग्रीन टी पीने से बढ़ सकती है। माना जाता है कि ग्रीन टी में मौजूद कैफीन हमारी नर्वस सिस्टम (Caffeine Our Nervous System) को प्रोएक्टिव करने का काम करता है। इसके ज्यादा सेवन से कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। आपको भूख लगना भी कम हो जाती है, जिसके चलते आपका शरीर कमजोर भी हो सकता है। ऐसे में आप कई बीमारियों को बुलावा देते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रीन टी का अधिक सेवन काफी नुकसानदेह होता है। बता दें कि अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से गर्भपात (Abortion) का खतरा भी रहता है।

ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन (excessive intake) करने से किडनी (kidney) में पथरी की समस्या भी हो सकती है। इसमें ऑक्सैलिक एसिड (oxalic acid) पाया जाता है जो किडनी में पथरी बना सकता है। दिल की धड़कन अनियमित होने, डायबिटीज, दस्‍त, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम और ग्‍लूकोमा के मरीजों को भी ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रीन टी में जो कैफीन होता है उससे एंग्‍जायटी की स्थिति और बदतर हो सकती है। इसलिए एंग्‍जायटी यानी चिंता या पैनिक अटैक से ग्रस्‍त लोगों को ग्रीन टी का सेवन कम करना चाहिए।

Share:

Next Post

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप

Sun Feb 27 , 2022
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली (Former Cricketer Vinod Kambli) को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। विनोद कांबली पर आरोप था कि उन्होंने एक कार को टक्कर मारी है और वे शराब के नशे में भी थे। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। बांद्रा पुलिस (Bandra […]