नई दिल्ली (New Delhi)। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) हिंदुओं का बड़ा पर्व माना जाता है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भक्त भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा-अर्चना (Special Worship) करते हैं। पूरे विधि विधान से उपासना करने वालों को भोले बाबा का आशीर्वाद जरूर मिलता है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस बार 18 फरवरी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का पर्व मनाया जा रहा है । मान्यता है कि महाशिवरात्रि (Mahashivratri)के दिन भगवान शिव का मां पार्वती से विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में समृद्धि आती है एवं दांपत्य जीवन में आने वाले सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
पुराणों में कहा गया है कि शिव की पूजा चाहे जैसे करें, वो अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए सभी देवी-देवताओं की नियमित पूजन करनी चाहिए । इनमें शिवजी का विशेष स्थान है।
शिवपुराण के अनुसार, इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। इसलिए महाशिवरात्रि के दिन इन वस्तुओं को चढ़ा कर आप शिव कृपा के पात्र हो सकते हैं।
इन चीजों को चढ़ाने से मिलने वाला फल
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved