img-fluid

CJP के आंदोलन में साथ आए महात्मा गांधी के परपोते, बोले- ‘मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद…’

July 20, 2026

नई दिल्ली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को लेकर मोदी सरकार को घेरा. उन्होंने जंतर मंतर पर हो रहे प्रदर्शन को अपना समर्थन देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. तुषार गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कईं पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने सोमवार (20 जुलाई) को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जंतर-मंतर पर एक क्रांति जन्म ले रही है. अब यह सोनम वांगचुक और CJP से आगे बढ़ चुकी है. अब इसे भारत की GenZ (नई पीढ़ी) आगे बढ़ा रही है. उन्होंने आगे कहा कि कॉकरोच अब उड़ेंगे और आसमान छूएंगे.

सीजेपी के प्रदर्शन में अपने परिजनों के शामिल होने की भी उन्होंने जानकारी दी. तुषार गांधी ने कहा कि मुझे गर्व है कि मेरी बेटी कस्तूरी और दामाद हर्ष आज सुबह संसद तक होने वाले मार्च में हिस्सा ले रहे हैं और इस तरह वे हमारे परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.


  • सोनम वांगुचक के 3 इडियट्स फिल्म से जुड़ाव मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जारी वाद विवाद के बीच उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी. महात्मा गांधी के परपोते ने कहा कि मुझे ‘3 इडियट्स’ फिल्म अच्छी लगी, लेकिन यह बात पसंद नहीं आई कि इसमें सोनम जी को ‘इडियट’ कहा गया. आमिर और राजू, आपका धन्यवाद कि आपने ज़ोर देकर कहा कि ‘3 इडियट्स’ सोनम वांगचुक पर आधारित या उनसे प्रेरित नहीं थी.

    पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए तुषार गांधी ने कहा कि सहानुभूति दिखाने के बजाय मोदी सत्याग्रह को कुचलने के लिए अपने ‘गेस्टापो’ (गुप्त पुलिस) का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि 1942 में अंग्रेजों ने कांग्रेस के पूरे नेतृत्व को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें लगा कि बिना नेता के यह विद्रोह खत्म हो जाएगा, लेकिन आम भारतीयों ने मिलकर इसे गलत साबित कर दिया. आज भी हमें ‘भारत छोड़ो’ वाली भावना दिखानी चाहिए.

    Share:

  • जेल के भोजन में कमी निकालने वाले कैदी अब खुद रसोई घर में करेंगे काम

    Mon Jul 20 , 2026
    जेल का नया मैनुअल तैयार..जेल में स्वच्छता और अनुशासन को लेकर कई बड़े बदलाव उज्जैन। मध्य प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए लागू 58 साल पुराने नियमों में राज्य सरकार बदलाव करने जा रही है। इसके लिए 1968 से प्रभावी जेल मैन्युअल में बदलाव करते हुए जेल की टायलेट व्यवस्था, भोजन पकाने, कपड़े धोने, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved