भोपाल। हबीबगंज थाना इलाके में स्थित शिवाजी नगर में एक महिला के यहां काम करने वाली घरेलू नौकरानी को महिला के कुत्ते ने कल सुबह काट लिया। पहले दोनों में समझौता होने की बात आ रही थी, लेकिन दोपहर में महिला ने मामला दर्ज करा दिया। हबीबगंज पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय लक्ष्मी पति कन्हैयालाल भीम नगर में रहती है और घरेलू नौकरानी है। लक्ष्मी छह नंबर के पास स्थित एकता परिसर में रहने वाली शालिनी नाम की महिला के यहां काम करती है। कल सुबह जब लक्ष्मी काम करने पहुंची तो शालिनी का कुत्ता उसे काट लिया। हबीबगंज पुलिस ने शालिनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बैरसिया थाने के हबीबगंज सरखंडी गांव में रहने वाले महेंद्र कडेरे को पड़ोस में रहने वाले अमर सिंह के कुत्ते ने काट लिया है।
Share:Related Articles
आरक्षक भर्ती परीक्षा में कम नंबर आने से दुखी युवक ने फांसी लगाई
गुरुद्वारे के पास पेड़ पर लटकी मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी भोपाल। चांदमारी झुग्गी बस्ती में रहने वाले युवक ने बमुश्किल पढ़ाई की और ग्रेजुएशन किया। वह पुलिस में भर्ती होकर जनसेवा करना चाहता था। पिछले दिनों उसने आरक्षक भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। जिसमें कम नंबर आने के कारण वह सिलेक्ट नहीं […]
चंबल-सिंध को बचाने डॉ. गोविंद सिंह करेंगे परिक्रमा
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नर्मदा परिक्रमा करने के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता पूर्व मंत्री डॉ. गोविन्द सिंह चंबल और सिंध नदी की परिक्रमा करेंगे। उन्होंने कहा कि इस परिक्रमा के जरिये वे सामाजिक कार्यकर्ताओं के जरिये अवैध खनन को लेकर लोगों को जागरुक करने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री सिंह […]
8-10 दिन में 5-6 और विधायक भाजपा में आएंगे
कांग्रेस के बागी प्रद्युम्न लोधी का दावा भोपाल। पिछले एक पखवाड़े में कांग्रेस के 3 बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस में मची खलबली के बीच हाल में भाजपा का दामन थामने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रद्युम्नसिंह लोधी ने कहा कि कांग्रेस के 5-6 विधायक भाजपा के सम्पर्क में हैं, […]