भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

तीन दिन बाद आज होगी मक्का की नीलामी, वाहनों की कतार लगी

बैतूल। कृषि उपज मंडी बैतूल (Agricultural Produce Market Betul) में आज सोमवार को तीन दिन बाद मक्का (Maize) की नीलामी होगी। मंडी में मक्का के वाहनों को सुबह 6 बजे से प्रवेश दिया जायेगा लेकिन इसके पूर्व रविवार शाम से ही मंडी गेट के बाहर मक्का लेकर आए वाहनों की कतार लग गई। आठनेर रोड पर तो रविवार शाम तक ही बडोरा नगर के बाहर पुलिया तक वाहनों की कतार लग गई। यही हाल नागपुर मूार्ग का भी था। वाहनों की लंबी कतार देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को मंडी में इस सीजन में सर्वाधिक मक्का की आवक होगी।



कृषि उपज मंडी बैतूल में मक्का की बंपर आवक को देखते हुए मंडी प्रबंधन मक्का की खरीदी सप्ताह मेंं तीन दिन ही करने के निर्देश दिए थे। पिछले सप्ताह सोमवार को ही मंडी में मक्का की बंपर आवक हुई थी। लेकिन बारिश होने से मंडी प्रबंधन ने सिर्फ शेड में ही लगभग 8 हजार बोरे मक्का खाली करवाई। बाकी मक्का वाहनों में ही रखी रही। जिसकी नीलामी मंगलवार को करवाई। मंगलवार लगभग 18 हजार क्विंटल मक्का की आवक हो गई। जिससे बुधवार को मक्का खरीदी के लिए निर्धारित दिन होने के बावजूद मक्का की नीलामी नहीं करवाई गई। गुरूवार को मक्का नीलामी करने पर इस सीजन में सर्वाधिक 32 हजार 704 क्विंटल मक्का की आवक हुई। गुरूवार को सीजन की सर्वाधिक आवक होने के बाद शुक्रवार को भी मंडी में मक्का की तुलाई चलते रहने के कारण शुक्रवार को मक्का की नीलामी नहीं हुई।

शनिवार को चौथ शनिवार होने से बैंक बंद होने के कारण नीलामी नहीं की गई वहीं रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने से मंडी बंद रही। अब तीन दिन बाद आज सोमवार को बैतूल मंडी में मक्का की नीलामी की जाएगी। मंडी प्रबंधन द्वारा मंडी में उपज लेकर आने वाले वाहनों के लिए सुबह 6 बजे से 10 बजे का समय निर्धारित किया गया है। जिससे मक्का लेकर आने वाले वाहनों का प्रवेश तो सोमवार सुबह 6 बजे बाद ही किया जाएगा। लेकिन रविवार शाम से ही मक्का के वाहनों का मंडी पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मंडी के गेट के बाहर से एक साइड पर मक्का लेकर आए ट्रक, ट्रेक्टर, पिकअप, मिनी ट्रक सहित अन्य वाहनों की कतार लगाना शुरू हो गई। रविवार शाम तक ही आठनेर रोड पर मक्का भरे वाहनों की लगभग दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मक्का लेकर आने वाले वाहनों का सिलसिला रात भर जारी रहेगा। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को कृषि उपज मंडी में मक्का की आवक 30 हजार बोरे से अधिक हो सकती है।

Share:

Next Post

होने लगे दूर से शिखर दर्शन

Mon Nov 29 , 2021
मंदिर के सामने से हटाए गए 10 मकानों की जगह ओपन हुई-यहीं जुटेंगी श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएँ उज्जैन। तीन दिन पहले जिला प्रशासन और नगर निगम ने महाकाल मंदिर के ठीक सामने स्थित 11 मकानों को तोडऩे की कार्रवाई की थी। हालांकि तोड़े गए मकानों का मलबा अभी भी उठा नहीं है। इसके बावजूद यहाँ […]