बड़ी खबर

दशहरे पर मुंबई में बड़ा हादसा, बांद्रा वर्ली सी लिंक पर 4 कार और एंबुलेंस की भिड़ंत, 5 लोगों की मौत

मुम्बई। मुंबई (Mumbai) में दशहरे के दिन एक बड़ा सड़क हादसा (major road accident) हो गया है। मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक (Bandra Worli Sea Link) पर 4 कारें और एंबुलेंस के बीच टक्कर (Collision between 4 cars and an ambulance) हो गई है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत (5 people died) हो गई है और 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अलग-अलग हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

इस हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएमओ ने ट्वीट कर बताया कि पीएम मोदी ने मुंबई के बांद्रा वर्ली सी लिंक पर हुए हादसे पर दुख जताया है। पीएम ने कहा कि वह मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वह आशा करते हैं कि घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।


नवी मुंबई में भी हुआ था हादसा
इससे पहले महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपर खैराने इलाके के बोनकोडे गांव में बड़ा हादसा हुआ था। करीब साढ़े दस बजे एक बहुमंजिला इमारत ढह गई थी। वहां ठहरे करीब 32 लोग ढहने से पहले बाहर आ गए थे। बाकी 8 लोग इमारत से बाहर आ रहे थे तभी इमारत ढह गई। एक आवासीय इमारत का एक हिस्सा गिरने से 31 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी।

नवी मुंबई नगर निगम के संभागीय अग्निशमन अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव के मुताबिक, यह घटना शनिवार को मध्यरात्रि के आसपास कोपरखैरने क्षेत्र के बोनकोडे इलाके में हुई। बहुमंजिला इस इमारत में कुल 20 फ्लैट हैं। पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि करीब 25 साल पुरानी ‘वैष्णवी अपार्टमेंट’ नामक इमारत का एक हिस्सा ढह गया। रविवार को सुबह मलबा हटाने के दौरान प्रियवर्त सर्वेश्वर दत्त नाम के एक व्यक्ति का शव मिला।

मुंबई महानगर में इमारतों के गिरने की घटनाएं लगातार सामने आती रहती हैं। इसकी कई वजहें बताई जाती हैं। बृहन्मुंबई महानगर निगम (BMC) नियमों के तहत लगातार जर्जर हो चुकी इमारतों को खाली करने और गिराने के लिए नोटिस जारी करता रहता है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग नियमों की अनदेखी कर जान जोखिम में डालते रहते हैं। हालांकि BMC इनके खिलाफ एक्शन भी लेती रहती है।

Share:

Next Post

पांच महीने में भारत से 8000 करोड़ के आईफोन का निर्यात, मार्च 2023 तक दोगुना होने का अनुमान

Wed Oct 5 , 2022
नई दिल्ली। एपल ने पिछले 5 महीने में भारत से 8,000 करोड़ रुपये के आईफोन का निर्यात किया है। इसमें आईफोन 11, 12 और 13 के फोन शामिल हैं। मार्च, 2023 तक इसके 20,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है। मार्च, 2022 तक इसने 10 हजार करोड़ के करीब का आईफोन निर्यात किया था। […]