img-fluid

मथुरा में बड़ा हादसा, कार ने टेंपो में मारी टक्कर, सड़क पर पड़े घायलों को डंपर ने कुचला, चार की माैत

May 03, 2025

मथुरा। मथुरा (Mathura) में दर्दनाक सड़क हादसा (road accident) हुआ। तेज रफ्तार थार (कार) और सवारी टेम्पो की टक्कर में कई लोग घायल हो गए। सड़क पर चीख-पुकार मची थी, तभी तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने घायलों को कुचल दिया। चार लोगों की माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई।

हादसा मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के रामताल नगला की रोड पर कृष्णा कुटीर के समीप हुआ। तेज रफ्तार में आ रही कार ने सवारी टेम्पो को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेपों के परखच्चे उड़ गए। माैके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायल सड़क पर मदद के लिए पुकार रहे थे।


  • इस दाैरान तेज रफ्तार में आ रहे डंपर ने घायलों को कुचल दिया। इसमें चार लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। सड़क पर खून से सने शव बिखरे पड़े थे। घटनास्थल का दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी।

    Share:

  • रविवार का राशिफल

    Sun May 4 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 05.41, सूर्यास्त 06.33, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी, रविवार, 04 मई 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- कल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved