
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी(world’s largest) मैसेजिंग ऐप(messaging app) WhatsApp को लेकर पैरेंट कंपनी Meta ने एक अहम सिक्योरिटी अपडेट(security update) जारी किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि ऐप में पाई गई दो तकनीकी कमजोरियों(two technical vulnerabilities) को अब ठीक कर दिया गया है, जो कुछ परिस्थितियों में यूजर्स(certain circumstances) की सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा कर सकती थीं।पहली खामी Windows सिस्टम पर WhatsApp Desktop से जुड़ी थी, जिसमें अटैचमेंट स्पूफिंग(attachment spoofing) की समस्या थी। इसमें कोई भी फाइल असली डॉक्यूमेंट(genuine document) जैसी दिख सकती थी, लेकिन उसे खोलने पर वह खतरनाक कोड(execute malicious code) रन कर सकती थी।
दूसरी खामी एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (iOS) दोनों प्लेटफॉर्म पर मीडिया फाइल्स की प्रोसेसिंग से जुड़ी थी। इसमें कुछ खास परिस्थितियों में बाहरी कंटेंट गलत तरीके से प्रोसेस होकर सिस्टम पर असर डाल सकता था।
अब क्या सुधार किया गया?
मेटा (Meta)के मुताबिक, इन दोनों समस्याओं को अब सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए फिक्स कर दिया गया है। कंपनी ने इन्हें मीडियम रिस्क कैटेगरी में रखा था और समय रहते इन्हें पैच कर दिया गया।अभी तक किसी भी यूजर पर इन खामियों के जरिए वास्तविक साइबर अटैक होने की पुष्टि नहीं हुई है।
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
साइबर एक्सपर्ट्स की सलाह है कि यूजर्स तुरंत ये कदम उठाएं
WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
अनजान या संदिग्ध फाइलें डाउनलोड या ओपन न करें
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतें
क्यों जरूरी है यह अपडेट?
आज के समय में साइबर हमले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में छोटी सी सुरक्षा कमजोरी भी डेटा चोरी या डिवाइस एक्सेस का कारण बन सकती है। इसलिए समय पर अपडेट करना ही सबसे सुरक्षित उपाय है। अगर आप भी व्हाट्सएप (WhatsApp) यूजर हैं, तो यह अपडेट तुरंत इंस्टॉल करना बेहद जरूरी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved