img-fluid

नेपाल के 1 और 2 रुपये के सिक्कों में होगा बड़ा बदलाव, विवादित नक्शे की जगह दिखेगा 7वीं सदी का ऐतिहासिक मठ

July 19, 2026

काठमांडू। नेपाल सरकार (Government of Nepal) ने एक और दो रुपये के सिक्कों के डिजाइन (Government of Nepal) में महत्वपूर्ण बदलाव करने का निर्णय लिया है। सरकार ने इन सिक्कों पर वर्ष 2020 में शामिल किए गए विवादित राजनीतिक नक्शे को हटाने का फैसला किया है। इसकी जगह अब नेपाल की ऐतिहासिक धरोहर माने जाने वाले 7वीं शताब्दी के लो ग्याकर (घार) मठ की तस्वीर अंकित की जाएगी। मंत्रिपरिषद से मंजूरी मिलने के बाद नेपाल राष्ट्र बैंक ने नए डिजाइन वाले सिक्कों की तैयारी शुरू कर दी है।

कैबिनेट की मंजूरी के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

सरकारी सूत्रों के अनुसार, सप्ताह की शुरुआत में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नेपाल राष्ट्र बैंक को एक और दो रुपये के नए डिजाइन वाले सिक्के जारी करने की स्वीकृति दी गई। इसके बाद गुरुवार को कैबिनेट ने इस बदलाव को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी। सरकार ने गृह मंत्रालय और नेपाल राष्ट्र बैंक को आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

नए सिक्कों में होंगे अतिरिक्त सुरक्षा फीचर

नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता गुरुप्रसाद पौडेल ने बताया कि सरकारी मंजूरी के साथ ही सिक्कों के नए डिजाइन को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सूचना एवं संचार मंत्रालय के अनुसार, नए सिक्कों में आधुनिक सुरक्षा फीचर्स भी शामिल किए जाएंगे, जिससे कम मूल्यवर्ग की मुद्रा की पहचान और प्रबंधन अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।



  • सिक्कों पर नजर आएगा नेपाल का सबसे प्राचीन मठ

    नए डिजाइन के तहत सिक्कों के अग्रभाग पर लो ग्याकर (घार) मोनेस्ट्री की तस्वीर उकेरी जाएगी। यह ऐतिहासिक मठ नेपाल के मुस्टंग जिले के मारंग गांव में स्थित है और इसे देश का सबसे पुराना बौद्ध मठ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मठ की स्थापना बौद्ध गुरु पद्मसंभव ने कराई थी। इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को देखते हुए सरकार ने इसे सिक्कों पर स्थान देने का निर्णय लिया है।

    विवादित नक्शा अब नहीं रहेगा सिक्कों पर

    इस बदलाव के साथ वर्ष 2020 में जारी किए गए नेपाल के राजनीतिक नक्शे को सिक्कों से हटा दिया जाएगा। उस समय नेपाल ने संविधान संशोधन के बाद लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी क्षेत्रों को अपने नए आधिकारिक नक्शे में शामिल किया था। इसी नक्शे को ‘चुच्चे’ (नुकीले आकार वाला) नक्शा कहा जाता है और बाद में इसे एक और दो रुपये के सिक्कों पर भी जगह दी गई थी।

    करीब पांच साल बाद बदलेगा डिजाइन

    लगभग पांच वर्ष बाद नेपाल सरकार ने अब सिक्कों के डिजाइन में बदलाव का फैसला लिया है। नए सिक्कों के जारी होने के बाद पुराने डिजाइन वाले विवादित नक्शे की जगह देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाला लो ग्याकर मठ दिखाई देगा। सरकार का कहना है कि यह बदलाव सिक्कों को नई पहचान देने के साथ-साथ नेपाल की सांस्कृतिक धरोहर को भी प्रमुखता देगा।

    Share:

  • MP में दो साल तक फिजूलखर्ची पर लगी रोक.... होटलों में नहीं होंगी सरकारी बैठकें.. हवाई यात्राएं भी की सीमित

    Sun Jul 19 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की मोहन यादव सरकार (Mohan Yadav Government) ने वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने के लिए सरकारी खर्चों में बड़ी कटौती का फैसला किया है. वित्त विभाग ने सभी विभागों, निगम-मंडलों, विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थाओं के लिए मितव्ययिता संबंधी नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों के तहत अगले दो वर्षों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved