विदेश

कांगो में मेजर ज्योति यादव ने संभाली अंतरराष्ट्रीय दल की कमान, मोनस्को मिशन में शामिल हैं 51 देश


नई दिल्ली। कांगो में भारतीय सेना की मेजर ज्योति यादव ने संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में अंतरराष्ट्रीय दल की कमान संभाली। हर साल 29 मई को संयुक्त राष्ट्र शांति सेना दिवस मनाया जाता है।


भारतीय सेना के एडीजी के अनुसार मोनस्को मिशन (MONUSCO mission) सबसे लंबे समय तक चलने वाले शांति अभियानों में से एक है। इसमें 51 देशों की सेना के जवान शामिल हैं। मोनस्को मिशन अशांत लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में संयुक्त राष्ट्र का स्थिरीकरण मिशन है। कांगो में लंबे समय से विद्रोहियों के कारण अशांति व्याप्त है।

Share:

Next Post

अनाथों के नाथ बनकर मोदी ने इंदौर सहित पांच जिलों के बच्चों से की मन की बात

Mon May 30 , 2022
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) महामारी में अपने मां-बाप को खो चुके इंदौर सहित पांच अन्य जिलों के अनाथ बच्चों से आज मन की बात कर रहे हैं। इंदौर जिले में पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना (PM Care for Children Scheme) के अंतर्गत 29 बच्चे चयनित हुए हैं, जिन्हें कलेक्टोरेट में सुबह […]