img-fluid

NEET UG पेपर लीक जांच में बड़ा खुलासा: परीक्षा से पहले 125 सवाल वायरल होने के संकेत, SOG के हाथ लगे डिजिटल सबूत

May 12, 2026

 

नई दिल्ली(New Delhi)। नीट यूजी 2026 (NEET UG 2026) परीक्षा को लेकर सामने आए कथित पेपर लीक मामले(paper leak scandal की जांच (investigation)में बड़ा अपडेट सामने आया है। राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) (Operations Group (SOG) की प्रारंभिक जांच(Preliminary inquiries) में ऐसे डिजिटल संकेत मिले हैं, जिनसे आशंका जताई जा रही है कि परीक्षा से पहले बायोलॉजी और केमिस्ट्री (Biology and Chemistry)के कई प्रश्न लीक(leaked prior) होकर बाहर पहुंच चुके थे।

क्या है पूरा मामला?
3 मई को आयोजित NEET UG परीक्षा के बाद “गैस पेपर” यानी प्रश्न लीक की शिकायतें सामने आई थीं। जांच एजेंसी के अनुसार,बायोलॉजी के लगभग 90 प्रश्न केमिस्ट्री के करीब 35 प्रश्न यानी कुल मिलाकर लगभग 125 सवाल परीक्षा से पहले वायरल होने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे खुला मामला?
जांच के दौरान SOG को कई डिजिटल और तकनीकी संकेत मिले हैं, जिनमें शामिल हैं

मोबाइल चैट्स के स्क्रीनशॉट

सोशल मीडिया ग्रुप्स में प्रश्नों का साझा होना

कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR)

कुछ संदिग्ध नेटवर्क लिंक

इन सब आधारों पर यह संभावना जताई जा रही है कि पेपर लीक एक संगठित नेटवर्क के जरिए हुआ।

कई राज्यों तक फैला नेटवर्क
सूत्रों के मुताबिक यह मामला सिर्फ राजस्थान तक सीमित नहीं है:

अन्य राज्यों के भी लिंक सामने आए हैं

कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच आगे बढ़ाई गई है

जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ी जोड़ने में जुटी हैं।

NTA को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
जांच पूरी होने के बाद SOG अपनी रिपोर्ट National Testing Agency (NTA) को सौंपेगी। इसके बाद एक विशेषज्ञ समिति:

प्रश्न पत्र की मिलान प्रक्रिया करेगी

परीक्षा पर पड़े असर का मूल्यांकन करेगी

आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी

FIR को लेकर स्थिति
फिलहाल इस मामले में  अभी तक औपचारिक प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं हुई हैएजेंसी पहले तकनीकी और डिजिटल सबूतों की पुष्टि कर रही है! जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई तय होगी।


  • बढ़े सवाल और राजनीतिक घमासान
    पेपर लीक के आरोपों के बाद परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष की ओर से पारदर्शिता को लेकर सरकार और NTA पर निशाना साधा जा रहा है। NEET UG पेपर लीक मामले में जांच अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन 125 सवालों के वायरल होने के संकेतों ने परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।अब सबकी नजरें NTA की अंतिम रिपोर्ट और आगे की आधिकारिक कार्रवाई पर टिकी हैं

    Share:

  • एक्शन के बाद अब अध्यात्म की राह पर रणवीर सिंह, भगवान शिव बनकर रच सकते हैं सिनेमा का सबसे बड़ा इतिहास

    Tue May 12 , 2026
    नई दिल्ली । रणवीर सिंह इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर से गुजर रहे हैं। लगातार चर्चाओं में बने हुए अभिनेता अब एक और बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में सामने आई खबरों के अनुसार रणवीर सिंह जल्द ही एक बड़े माइथोलॉजिकल प्रोजेक्ट में नजर आ सकते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved