img-fluid

मकर संक्रांति आज… महाकाल को लगा तिल और गुड़ का भोग, शिप्रा में हो रहा स्नान

January 14, 2025

  • सुबह से दान पुण्य का दौर चला-रातभर पतंग बाजार रहा आबाद, लाखों का हुआ व्यवसाय

उज्जैन। आज मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान महाकाल को तिल और गुढ़ का भोग लगाया गया है। सुबह हुई भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए। मकर संक्रांति के चलते आज मंदिरों और शिप्रा नदी के घाट पर भी स्नान करने के लिए लोग एकत्र हुए हैं। सुबह से आसमान में पतंगें नजर आने लगी है।


गौरतलब है कि सुबह सुबह कड़ाके की ठंड के बीच ही भक्त आस्था की डुबकी लगाने रामघाट पर एकत्र हुए। पुलिस प्रशासन द्वारा मकर संक्रांति पर भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आज महाकालेश्वर मंदिर में तिल के तेल और उबटन से बाबा का शृंगार किया गया। शृंगार के बाद बाबा को तिल से स्नान और शृंगार करने के बाद तिल के लड्डुओं का भोग लगाया गया। बता दें कि मकर संक्रांति के पर्व को दान पुण्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। भक्तों द्वारा शिप्रा नदी के घाट पर स्नान कर देव दर्शन के बाद दान पुण्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, रामघाट पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंगलवार सुबह से हजारों श्रद्धालुओं द्वारा शिप्रा के तट पर आस्था की डुबकी लगाई जा रही थी। चायना डोर पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने शहर में ड्रोन की व्यवस्था कर रखी है। आज मकर संक्रांति पर्व को लेकर पतंग बाजार में कल शाम से ही भीड़ शुरू हो गई थी और पूरी रात पतंग बाजार में भीड़ रही और खरीदी चली। इस दौरान लाखों का व्यापार हो गया। पतंगबाजों ने सुबह तक खरीदी की।

Share:

जब मन आनंद से भर जाता है तो प्रत्येक कार्य करने में आनंद आता है

Tue Jan 14 , 2025
शासकीय सेवकों के लिए आयोजित अल्पविराम कार्यशाला में एसडीएम ने कहा महिदपुर। राज्य आनंद संस्थान के निर्देश पर जनपद पंचायत महिदपुर में शासकीय सेवकों के लिए अल्पविराम परिचय कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर महिदपुर एसडीएम अजय हिंगे ने कहा कि आज के आपाधापी भरे जीवन में, आनंद पाना बहुत मुश्किल है। आनंद विभाग […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved