img-fluid

शेयर मार्केट से पैसे बनाना मुश्किल नहीं, बस पहले दिन से फॉलो करें ये 7 जरूरी टिप्स

February 28, 2026

 

नई दिल्ली। आज(Nowadays,) के दौर में शेयर बाजार से पैसे कमाने(making money) का क्रेज हर किसी(everyone is obsessed) में है। अक्सर लोग इस दौड़ में नियम और जोखिम(forget the rules) को भूल जाते हैं, और फिर बड़े नुकसान की शिकायत करते हैं। असल में(In reality), शेयर बाजार(stock market) कोई पैसे बनाने की मशीन नहीं है, बल्कि सही रणनीति और अनुशासन से ही यहां लाभ कमाया जा सकता है। आंकड़ों की बात करें तो 90% रिटेल निवेशक(retail investors suffer) शेयर बाजार(stock market,) में नुकसान(losses) उठाते हैं, जबकि केवल 10% ही लंबे समय में सही रणनीति अपनाकर लाभ कमाने में सफल होते हैं।

1. शेयर बाजार को समझना सबसे पहला कदम:
निवेश करने से पहले यह जानना जरूरी है कि शेयर बाजार कैसे काम करता है और यहां से पैसे कैसे कमाए जाते हैं। डिजिटल दौर में घर बैठे ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं और वित्तीय सलाहकार की मदद भी ले सकते हैं। सही दिशा में पहला कदम ही आपको लंबी अवधि में लाभ दिलाता है।

2. छोटी रकम से निवेश की शुरुआत:
शेयर बाजार में निवेश के लिए बड़ी रकम जरूरी नहीं है। शुरुआती निवेश के लिए 5,000 रुपये जैसी छोटी राशि पर्याप्त है। इससे आप बाजार के उतार-चढ़ाव को सहन कर सकते हैं और धीरे-धीरे अनुभव बढ़ाते हुए निवेश बढ़ा सकते हैं।

3. टॉप और मजबूत कंपनियों का चयन करें:
शुरुआत में अधिक रिटर्न की लालसा से बचें। लार्ज कैप कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करें, जिनका फंडामेंटल मजबूत हो। अनुभव बढ़ने पर धीरे-धीरे आप थोड़े रिस्की स्टॉक्स भी पोर्टफोलियो में शामिल कर सकते हैं।

4. निवेशित रहना जरूरी है:
नियमित निवेश और संतुलित पोर्टफोलियो ही लंबी अवधि में लाभ का सूत्र है। महीने-दर-महीने छोटी राशि निवेश करते रहें। बाजार में स्थिरता और धैर्य से निवेशक लक्ष्य तक पहुंचते हैं।

5. सस्ते स्टॉक्स से बचें:
10-15 रुपये वाले सस्ते स्टॉक्स में जल्दी लाभ की लालसा से निवेश न करें। स्टॉक्स का चयन कंपनी की ग्रोथ और मैनेजमेंट की क्षमता देखकर करें। यही तरीका लंबे समय में सुरक्षित और लाभकारी साबित होता है।

6. बाजार में गिरावट में घबराएं नहीं:
जब बाजार में गिरावट हो, तो निवेश को बढ़ाने का अवसर समझें। अधिकतर रिटेल निवेशक डर के चलते स्टॉक्स सस्ते में बेच देते हैं, जबकि अनुभवी निवेशक इसे खरीदारी का मौका मानते हैं।

7. कमाई का हिस्सा सुरक्षित निवेश में लगाएं:
शेयर बाजार से होने वाली कमाई का कुछ हिस्सा सुरक्षित निवेशों में लगाएं और मुनाफा बीच-बीच में कैश करें। हमेशा वित्तीय सलाहकार की मदद लें और बड़े निवेशकों के अनुभव से सीखें।


  • इन सात आसान नियमों को फॉलो करके कोई भी रिटेल निवेशक शेयर बाजार से लंबे समय में स्थिर और मोटा रिटर्न बना सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बिना जानकारी के निवेश न करें और धैर्यपूर्वक योजना बनाकर कदम बढ़ाएं।

     

    Share:

  • सड़क पर तड़प रहा था युवक, कृषि मंत्री शिवराजसिंह ने काफिला रुकवा, खुद की गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

    Sat Feb 28 , 2026
    भोपाल. मध्य प्रदेश (MP) के पूर्व मुख्यमंत्री (Former Chief Minister) और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री (Union Agriculture Minister) शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने एक फिर मिशाल पेश की है. जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. हुआ ये कि वह भोपाल से ग्वालियर जा रहे थे, इस दौरान एक युवक सड़क पर घायल पड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved