मनोरंजन

ट्रोल हुईं Malaika Arora, नेटिजन्स ने कही यह बात

मुंबई (Mumbai)। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो 40 की उम्र पार कर चुकी हैं और फिटनेस के मामले में कई युवतियों को टक्कर देती हैं। वह अपने लुक्स को लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। फैंस उनके बोल्ड और हॉट लुक (bold and hot look) के दीवाने हैं, लेकिन अब मलाइका (Malaika Arora) का एयरपोर्ट पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में तस्वीरें लेने के लिए करीब आए फैंस के प्रति उनके व्यवहार को देखकर इंटरनेट यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।



मलाइका अरोड़ा  (Malaika Arora) को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक क्रॉप टॉप, ब्लैक जींस और ब्लैक जैकेट पहन रखी थी। उसने काला चश्मा लगा रखा था। इस लुक में मलाइका बेहद हॉट लग रही थीं। मलाइका को बिना बॉडीगार्ड के एयरपोर्ट पर घूमते देख कई लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए अप्रोच करते हैं। वीडियो में उनके व्यवहार को देखकर कई लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है। हालांकि, फैंस के प्रति मलाइका के बर्ताव से नेटिजन्स काफी नाराज हैं। उन्होंने मलाइका को खरी खोटी भी सुनाया है।

एक यूजर ने मलाइका  (Malaika Arora) के वीडियो पर कमेंट किया, ”आपके साथ तस्वीर लेने आई लड़की को आपने इग्नोर क्यों किया।’ एक अन्य यूजर ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि वह एक लड़की के साथ फोटो खिंचवाते हुए भी एटीट्यूड दिखा रही हैं।

Share:

Next Post

Aamir Khan के साथ काम के लिए बेताब ऑस्कर अवार्ड विनर Michelle Yeoh

Sat Mar 18 , 2023
मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से एक हैं, जिनके साथ राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई नामचीन अभिनेता काम करना चाहते हैं। ऑस्कर विजेता (Oscar winner) अभिनेत्री मिशेल योह (Michelle Yeoh) ने भी एक बार मिस्टर परफेक्टनिस्ट के साथ काम करने की इच्छा जताई। सोशल मीडिया पर […]