
उज्जैन। आज सुबह माधव सेवा न्यास में चल रही खेलो इंडिया प्रतियोगिता में घटना हो गई। इस दौरान दिल्ली की प्रतियोगी रोप मल्लखंब का प्रदर्शन करने के दौरान गिर गई और घायल हो गई। उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत उज्जैन के माधव सेवा न्यास में मल्लखंब प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। आज सुबह दिल्ली की कुमारी गंगा नामक लड़की रोप मल्लखंब का प्रदर्शन कर रही थी।
प्रदर्शन के दौरान एकाएक वह नीचे जा गिरी और घायल हो गई। तत्काल उसे अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कल भी एक लड़का मल्लखंब के प्रदर्शन के दौरान गिरकर घायल हो गया था और उसका पैर फै्रक्चर हो गया था। हालांकि प्रतियोगिता स्थल पर ही एक्सरे आदि की व्यवस्था की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved