img-fluid

प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी को आया गुस्सा, अपने ही कार्यकर्ता को जड़ दिया थप्पड़, बीजेपी ने कसा तंज

July 08, 2026

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज बरुईपुर घटना के विरोध में प्रदर्शन किया. उन्होंने हाथ में माइक लेकर अपने पुराने अंदाज में भीड़ को संबोधित किया. इसी बीच कालीघाट स्थित ममता के घर के सामने अफरा-तफरी मच गई तो ममता उसे संभालने के लिए नीचे उतरीं. इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अचानक एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया.

सूत्रों के अनुसार, जिसे ममता बनर्जी ने थप्पड़ मारा, वो टीएमसी कार्यकर्ता है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ममता ने उसे थप्पड़ क्यों मारा. हालांकि, कहा जा रहा है कि भीड़ को संभालते समय उनका गुस्सा फूटा. इसे लेकर बीजेपी ने तंज कसा है. पार्टी की ओर से कहा गया कि हार के बाद ममता बनर्जी की मानसिक स्थिरता बिगड़ रही है. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, यह सब देखकर साफ है कि ममता बनर्जी की मानसिक स्थिरता ठीक नहीं है.

पुलिस पर बरसीं ममता बनर्जी
लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, मुझे सूचना मिली कि हमारे आईटी सेल के अध्यक्ष को घेरकर उन पर हमला किया गया है. इसलिए मैं उन्हें बचाने गई. कानून कहां गया? हमारे बेटों और बेटियों को नारे लगाने से रोकने की कोशिश की गई. मैं बीजेपी को दोष नहीं दे रही हूं. मैं प्रशासन को दोष दे रही हूं. आपकी ज़िम्मेदारी थी कि रैली का आयोजन सुनिश्चित हो सके. पूर्व सीएम ने कहा कि इसके बजाय पुलिस ने क्या किया? भाजपा के लोगों को यहां लाया गया. फिर उन्होंने हमारे हैंड माइक छीन लिए. जबकि हाई कोर्ट ने हमें हैंड माइक इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी. हमारे कार्यकर्ताओं की पिटाई की गई. उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा.

बदतर होते जा रहे हैं बंगाल में हालात
उन्होंने कहा कि बंगाल में हालात बदतर होते जा रहे हैं. देश के लोग कल्पना भी नहीं कर सकते कि यहां क्या हो रहा है. हर किसी पर हमले हो रहे हैं. इन्होंने उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कैसे किया? हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं. बीजेपी और उसके सहयोगी अत्याचार कर रहे हैं. मैंने सुना है कि कल बरुईपुर में 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया.

ममता ने कहा, दुर्गापुर, बर्दवान, भगवानपुर, पताशपुर में भी ऐसा ही हुआ. बेहाला और मालदा में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया. ऐसा कहां नहीं हुआ? दो महीनों में 14 से अधिक लड़कियों और महिलाओं के साथ बलात्कार और प्रताड़ना की गई. कई महिलाओं की हत्या कर दी गई. मेरी गुजारिश है कि हर चीज को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें.

Share:

  • दिल्ली में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

    Wed Jul 8 , 2026
    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया. यहां एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत के मलबे में कई मजदूरों और अन्य लोग दब गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही फायर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved