
कोलकाता। पश्चिम बंगाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ममता बनर्जी की गाड़ी पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। खुद ममता बनर्जी ने यह आरोप लगाए हैं। दरअसल, ममता बनर्जी आज बैरकपुर में टीएमसी कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजदूगी में उनकी कार प बड़े बड़ा पत्थरों से हमला किया गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर उनकी कार की खिड़कियां खुली होतीं तो उनका सिर भी फट सकता था। आरोप है कि उनके खिलाफ चोर-चोर की नारेबाजी भी की गई। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात के लिए बैरकपुर पहुंची। यहां पहुंचने पर उन्होंने अपनी कार पर हमला किए जाने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी ने कहा, “पुलिस के सामने ही असामाजिक तत्वों ने मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके। गाड़ी पर हमला इतना ज़बरदस्त था कि अगर खिड़कियां खुली होतीं, तो मेरा सिर फट जाता। हम सब मारे जा सकते थे। यह सब पुलिस के सामने हुआ। मैंने ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। यह क्या हो रहा है? पुलिस बीजेपी को सुरक्षा दे रही है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved