भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

खाना मांगने आए मनचले ने युवती से की छेडख़ानी

  • नाबालिग किशोरी से पूर्व परिचित ने की अश्लीलता

भोपाल। शाहजहांनाबाद में एक युवक को खाना देना महिला को महंगा पड़ गया। महिला के साथ आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। वहीं पिपलानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शाहजहांनाबाद पुलिस के अनुसार 27 वर्षीय महिला थाना क्षेत्र में रहती है। कल रात नौ वह वह घर के अकेली थी और खाना बना रही थी। किचन की खिडक़ी के सामने मोहल्ले में रहने वाला राजा अ फरोज आकर खड़ा हो गया। वह खिड़की से झांक रहा था। महिला ने विरोध जताया तो उसने कहा कि मैं दिनभर से भूखा हूं, कुछ खाना दे दो। महिला ने दरवाजा खोलकर उसे खाना देने लगी तो वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। इतना ही नहीं महिला को धक्का देकर मकान के अंदर लेजाकर गलत काम करने का प्रयास किया। महिला ने आरोपी को धक्का देकर शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फ रार हो गया। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी आवारा किस्म का युवक है और उसके खिलाफ पहले भी सामान्य धाराओं के तहत मामले दर्ज हो चुके हैं। वहीं पिपलानी थाने के 60 क्वार्टर में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में रहने वाला रोहित नाम का युवक उसे कई महीने से परेशान कर रहा था। कभी रास्ता रोककर बात करने का दबाव बनाता तो कभी परिजनों को बिना बताए उसके साथ घूमने चलने का जिद करता। पीडि़ता का पीछा करता और गंदे-गंदे कमेंट्स करता था। कल दोपहर करीब एक बजे पीडि़ता घर के बाहर थी, तभी रोहित आया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर खड़े मोहल्ले के लोग देखते रहे, लेकिन किसी ने मनचले को नहीं रोका। पीडि़ता के शोर मचाने के बाद उसके परिजन दौड़े तब आरोपी पीडि़ता को छोड़कर फ रार हो गया। पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Share:

Next Post

राजधानी में आग की तीन घटनाओं से हड़कंप

Mon Nov 16 , 2020
लाखों रूपए का माल जलकर खाक भोपाल। राजधानी में रविवार रात को तीन अलग-अलग स्थानों पर आगजनी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। तीनों स्थानों पर आग की चपेट में आने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगाने के कारण सभी जगहों पर अज्ञात बना हुआ है। हमीदिया रोड स्थति बूट […]