भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मंडी कर्मचारियों और व्यापारियों की हड़ताल आज भी जारी

भोपाल। संयुक्त संघर्ष मोर्चा मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड भोपाल द्वारा मंडी अधिनियम 1972 को बचाने एवं वेतन-पेंशन की मांग को लेकर की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज भी जारी है। मोर्चे के पदाधिकारियों का दावा है कि हड़ताल में मध्य प्रदेश के 9 हजार से अधिक मंडी अधिकारी-कर्मचारी, हम्माल-तुलावटी, व्यापारी व किसान शामिल हैं। इससे मंडियां अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गई है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी कर्मचारियों, ग्रेन मर्चेंट की एक सप्ताह से चल रही हड़ताल के कारण किसानों की फजीहत हो रही है। हड़ताल के कारण अन्नदाताओं की उपज का कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। हड़ताल के कारण मंडियों में सन्नाटा पसरा है।

Share:

Next Post

हिरदाराम कॉलेज की छात्राओं ने किया चित्रकला का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Sun Oct 4 , 2020
संत नगर। उपनगर के, संत हिरदाराम कन्या महाविद्यालय के सहयोग से महाविद्यालय के भाषा विभाग की लिट्टरी कमेटी द्वारा महात्मा गांधी की जंयती के उपलक्ष में अन्तर महाविद्यालयीन विभिन्न प्रतियोगिताए आभासी माध्यम (वर्चुअल मोड) द्वारा आयोजित की गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 28 प्रतिभागियों ने अपनी कलाओं का उत्कृष्ठ प्रर्दषन करते हुए सहभागिता की। इस प्रतियोगिता […]