बड़ी खबर

Manipur: महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में मुख्य आरोपी के घर में भीड़ ने लगाई आग

इंफाल (Imphal)। मणिपुर (Manipur) में महिलाओं (women paraded naked case ) के साथ बर्बरतापूर्वक हिंसा करने वाले मुख्य आरोपी (main accused ) के घर को भीड़ ने आग (set fire house) के हवाले कर दिया। खबर है कि गुरुवार को दोपहर में मणिपुर के थौबाल जिले के याइरीपोक गांव (Yairipok Village) में गुस्साई भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को जला दिया।

सूत्रों के मुताबिक, जब इस बात का पता स्थानीय लोगों को चला कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तो थौबाल जिले के याइरीपोक गांव में लोग इकट्ठे हो गए। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद अनियंत्रित भीड़ ने मुख्य आरोपी हुइरेम हेरोदास मैतेई के घर को आग के हवाले कर दिया। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मुख्य आरोपी के घर जलाने की पुष्टि की। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में मामले की छानबीन कर रही है।


इस बीच, पुलिस ने कहा है कि वे महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुलिस विभाग के एक उच्चाधिकारी ने देर रात अमर उजाला को बताया कि पुलिस की टीमें रात को भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित
मणिपुर पुलिस ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना का वीडियो सामने आने के बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीम बुधवार रात से ही जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि कथित तौर पर मास्टरमाइंड बताए जा रहे लोगों में से एक को थौबल जिले से गिरफ्तार किया गया। बाकियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में कई टीमों का गठन किया है। पुलिस टीम राज्य के कई हिस्सों में बुधवार रात से ही छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा, जल्द ही बाकियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कुछ आरोपियों के दूसरे राज्य में भागने का आशंका
सूत्रों के मुताबिक इस घटना में शामिल आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की खबर आ रही है। जानकारी मिली है कि क्योंकि घटना काफी पुरानी है, इसलिए कुछ आरोपियों के दूसरे राज्यों में भागने की जानाकारी भी मिल रही है। इस बारे में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि इससे इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन वीडियो में जिनकी तस्वीरें साफ हैं, वे कहीं भी भाग जाएं, पुलिस उनको ढूंढ लेगी।

Share:

Next Post

Earthquake: जयपुर में आया भूकंप, लगातार तीन बार तेज झटकों से हिला पूरा शहर

Fri Jul 21 , 2023
जयपुर (Jaipur)। राजस्थान (Rajasthan) की राजधानी जयपुर (jaipur) में शुक्रवार तड़के आधे घंटे के भीतर भूकंप (Earthquake) के तीन झटके (Three aftershocks) महसूस किए गए। भूकंप इतना तेज था कि लोगों को विस्फोटक जैसी आवाज (explosive sound) सुनाई दी। इसके बाद डरे सहमे लोग घरों और अपार्टमेंट्स से बाहर आ गए। इस दौरान कुछ लड़के […]