
नई दिल्ली/पुणे । नीट-यूजी पेपर लीक मामले में (In NEET-UG Paper Leak Case) मनीषा गुरुनाथ मंधारे (Manisha Gurunath Mandhare) दिल्ली से गिरफ्तार की गई (Arrested from Delhi) ।
सीबीआई जांच में सामने आया है कि मनीषा गुरुनाथ मंधारे पुणे (महाराष्ट्र) में एक सीनियर बॉटनी (वनस्पति विज्ञान) टीचर हैं। उन्हें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा परीक्षा प्रक्रिया में बतौर एक्सपर्ट (विशेषज्ञ) नियुक्त किया गया था। इस कारण उनकी पहुंच बॉटनी और जूलॉजी (प्राणी विज्ञान) दोनों के प्रश्नपत्रों तक थी। ऐसे रचा षड्यंत्र: मनीषा मंधारे ने अप्रैल 2026 के दौरान पुणे की ही मनीषा वाघमारे (14 मई को गिरफ्तार) के जरिए उन छात्रों को एकजुट किया जो नीट परीक्षा देने वाले थे। मंधारे ने अपने पुणे स्थित आवास पर इन छात्रों के लिए ‘विशेष कोचिंग क्लासेस’ लीं। इस दौरान उन्होंने परीक्षा में आने वाले जीव विज्ञान के प्रश्नों को न केवल लीक किया, बल्कि छात्रों की नोटबुक में नोट करवाया और उनकी टेक्स्ट बुक्स (पाठ्यपुस्तकों) में भी टिक लगवाया। 3 मई को हुए वास्तविक एग्जाम में इनमें से अधिकांश प्रश्न हूबहू मैच हुए हैं।
सीबीआई ने पिछले 24 घंटों में देश के 6 अलग-अलग ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, लैपटॉप, बैंक स्टेटमेंट और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं, जिनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। इस बड़े रैकेट में अब तक दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम, नासिक, पुणे और अहिल्यानगर से कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दिल्ली कोर्ट में पेशी: पहले गिरफ्तार हुए 5 आरोपी जहां 7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं, वहीं पुणे से ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए दो अन्य आरोपियों के बाद अब मनीषा मंधारे को भी दिल्ली की अदालत में पेश किया जा रहा है।
शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) की लिखित शिकायत पर 12 मई को मामला दर्ज करने के बाद से सीबीआई की विशेष टीमें लगातार इस घोटाले की जड़ों को खोद रही हैं। अब तक की जांच में यह साफ हो चुका है कि मुख्य आरोपियों और बिचौलियों ने छात्रों से लाखों रुपये वसूल कर उन्हें ‘स्पेशल क्लासेस’ के नाम पर पेपर लीक का पूरा कंटेंट मुहैया कराया था। सीबीआई ने दोहराया है कि वह इस परीक्षा घोटाले की निष्पक्ष और पूरी पारदर्शिता के साथ पेशेवर जांच के लिए प्रतिबद्ध है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved