विदेश

तीन साल बाद पिता नवाज शरीफ से मिलीं मरियम, अदालत से बरी होते ही पहुंचीं लंदन

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Former Prime Minister of Pakistan Nawaz Sharif) से उनकी बेटी मरियम नवाज (Maryam Nawaz) की मुलाकात तीन साल बाद हुई है। बीते दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (Islamabad High Court) से भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी होते ही मरियम (Maryam Nawaz) लंदन पहुंचीं, जहां उनके पिता और भाई रह रहे हैं।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, उनकी बेटी मरियम नवाज और मरियम के पति सफदर पर नवाज के प्रधानमंत्री रहते हुए आर्थिक भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इन तीनों पर भ्रष्टाचार से अर्जित धन से लंदन के एवेनफील्ड में संपत्ति खरीदने का आरोप लगा था। चार साल पहले छह जुलाई 2018 को एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दस साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। इसके अलावा नवाज की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज को सात साल कैद की सजा सुनाई गयी थी। नवाज शरीफ के दामाद सफदर को भी एक साल कैद की सजाई सुनाई गई थी। उसके बाद 2019 में उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया था, ताकि वे देश छोड़कर न जा सकें। पिछले दिनों इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने मरियम और उनके पति को इस मामले में दोषमुक्त घोषित कर दिया था, जिस पर उन्हें पासपोर्ट वापस मिल गया।



पासपोर्ट वापस मिलते ही मरियम सबसे पहले लंदन रवाना हुईं। लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर उनके भाई हसन नवाज और उनके पुत्र जुनैद सफदर उन्हें लेने पहुंचे थे। वहां से वे अपने पिता नवाज शरीफ के पास पहुंचीं। उनके पिता नवाज शरीफ नवंबर 2019 में इलाज के लिए लंदन गए थे और तब से वहीं हैं। तीन साल बाद पिता-पुत्री की मुलाकात हुई तो मरियम भी भावुक हो गयीं। पिता से मुलाकात का भावुक चित्र मरियम ने ट्वीट भी किया है। यह चित्र सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। मरियम लंदन में एक माह रुकेंगी और छह नवंबर को पाकिस्तान लौटेंगी। यह भी चर्चाएं हैं कि मरियम अपने पिता एवं पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लंदन से वापस पाकिस्तान लेकर आ सकती हैं। (हि.स.)

Share:

Next Post

चाकू से हमला कर युवक की हत्या, काका सहित चार पर प्रकरण दर्ज

Fri Oct 7 , 2022
राजगढ़। जीरापुर थाना क्षेत्र (zirapur police station area) के ग्राम गोपालपुरा (Gopalpura) में शुक्रवार सुबह पुराने विवाद को लेकर काका, चचेरे भाई, जीजा सहित चार लोगों ने मिलकर युवक को चाकुओं से गोदकर मौत (stabbed to death) के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में काका, उसके बेटे, दामाद सहित चार के खिलाफ हत्या सहित […]