img-fluid

गौतम अडानी की दौलत में भारी उछाल, 1 ही दिन में ₹84500 करोड़ कमाए, टॉप-10 रईसों की लिस्ट में उथल-पुथल

May 27, 2026

नई दिल्‍ली । दुनिया के अमीरों की लिस्ट में भारी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। भारत के सबसे अमीर गौतम अडानी (Gautam Adani) की दौलत (Wealth) में मंगलवार को भारी उछाल देखने को मिली। उनकी कंपनियों के शेयरों में आए बंपर उछाल की वजह से अडानी ने एक ही दिन में 8.85 अरब डॉलर यानी करीब 84500 करोड़ रुपये पीट डाले।

वहीं, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के टॉप-10 रईसों की लिस्ट में भी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लैरी एलिसन अब दुनिया के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने मार्क जुकरबर्ग को हटाकर यह स्थान हासिल किया है।

टॉप-10 अरबपतियों में स्टीव बाल्मर की एंट्री
वहीं, स्टीव बाल्मर एक बार फिर टॉप-10 अरबपतियों में एंट्री पा गए हैं। उन्होंने जिम वाल्टन को बाहर का रास्ता दिखाया है। अडानी का अब नेटवर्थ 117 अरब डॉलर हो गया है। दूसरी ओर मुकेश अंबानी की दौलत भी 89.1 अरब डॉलर पर पहुंच गई। मंगलवार को उन्हें 195 मिलियन डॉलर का फायदा हुआ।


  • इस साल इन एलन मस्क से अडानी तक पर डॉलर की जोरदार बारिश
    नेटवर्थ के लिहाज से साल 2026 में अब तक मस्क से लेकर अडानी तक पर डॉलर की जोरदार बारिश हुई है। दुनिया के सबसे रईस शख्स मस्क ने इस साल अबतक 114 अरब डॉलर अपने नेटवर्थ में जोड़ चुके है। अब उनकी कुल संपत्ति 733 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

    दूसरे सबसे रईस लैरी पेज भी इस साल अबतक 59.3 अरब डॉलर कूट चुके हैं। नका नेटवर्थ 328 अरब डॉलर हो गया है। तीसरे सबसे रईस सर्गी ब्रिन की इस साल अबतक की कमाई 54.9 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। इनका नेटवर्थ अब 305 अरब डॉलर है।

    इस साल अबतक माइकल डेल की संपत्ति 51.7 अरब डॉलर बढ़ी है। माइकल डेल का नेटवर्थ अब 192 अरब डॉलर है। डेविड सुन की संपत्ति में इस साल 47.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। सुन का नेटवर्थ अब 78.6 अरब डॉलर पर है। गौतम अडानी की दौलत भी इस साल 33 अरब डॉलर बढ़कर 117 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

    दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट
    1. एलन मस्क 733 अरब डॉलर

    2. लैरी पेज 328 अरब डॉलर

    3. सर्गी ब्रिन 305 अरब डॉलर

    4. जेफ बेजोस 284 अरब डॉलर

    5. लैरी एलिसन 248 अरब डॉलर

    6. मार्क जुकरबर्ग 218 अरब डॉलर

    7. माइकल डेल 192 अरब डॉलर

    8. जेनसेन हुआंग 178 अरब डॉलर

    9. बर्नार्ड अर्नाल्ट 160 अरब डॉलर

    10. स्टीव बाल्मर 147 अरब डॉलर

    स्रोत: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स

    Share:

  • SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला.... जानें क्या है पूरा मामला?

    Wed May 27 , 2026
    नई दिल्ली। देश में मतदाता सूची (Voter List) के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Review.- SIR) को लेकर विवाद पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) बुधवार को अहम फैसला सुनाने जा रहा है। मामला इस सवाल पर केंद्रित है कि क्या चुनाव आयोग ने अपने संवैधानिक अधिकारों की सीमा लांघते हुए वोटर लिस्ट को लगभग नए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी

  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved