इंदौर न्यूज़ (Indore News) धर्म-ज्‍योतिष

सज गए माता रानी के दरबार, मंदिरों में नौ दिनों तक होंगे यज्ञ और अनुष्ठान, घटस्थापना कल, श्रेष्ठ मुहूर्त 11.48 बजे से

इंदौर। कल से शारदीय नवरात्रि महापर्व (Shardiya Navratri festival) की शुरुआत शुभ मुहूर्त (auspicious time) में घटस्थापना के साथ की जाएगी। शहर के मंदिरों में सुबह से अभिषेक-अनुष्ठान के साथ यज्ञ-हवन शुरू होंगे।


आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 24 मिनट पर शुरू होगी और इसका समापन 15 अक्टूबर को रात 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत कल से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि साल में 4 बार नवरात्रि पड़ती हैं- माघ, चैत्र, आषाढ़ और आश्विन। नवरात्रि के वातावरण से तमस का अंत होता है, नकारात्मक माहौल की समाप्ति होती है, शारदीय नवरात्रि से मन में उमंग और उल्लास की वृद्धि होती है। शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही है और समापन 24 अक्टूबर को होगा और दसवें दिन दशहरा मनाया जाएगा।

शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। ऐसे में कलश स्थापना के लिए यह अभिजीत शुभ मुहूर्त 48 मिनट ही रहेगा। वहीं वृश्चिक लग्न में प्रात: 8.52 से 11.08 तक, कुंभ लग्न में दोपहर 3 से 4.33 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा।

Share:

Next Post

बैंगलुरु की फर्म ने 3 करोड़ खर्च कर , संवारे शहर के तालाब

Sat Oct 14 , 2023
इंदौर। बेंगलुरु (Bengluru) की फर्म ईएफआई (EFI) द्वारा शहर के तीन तालाबों को संवारने का काम शुरू किया गया था, जो अब पूरा कर लिया गया है। तीनों तालाबों को संवारने के लिए तीन करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की गई। आने वाले दिनों में छोटा बांगड़दा और लिंबोदी तालाब को संवारने का काम […]