जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

16 मई साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए सूतक और समय

नई दिल्‍ली। पूर्णिमा के दिन 12 दिन बाद यानी 16 मई साल का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी 16 मई को चंद्र ग्रहण (Chandra grahan) लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लग रहा है!  इस साल लगने वाले दोनों चंद्र ग्रहण (total eclipse) पूर्ण होंगे. यह ग्रहण (lunar eclipse) दुनिया के कई हिस्सों में दिखाई देंगे, हालांकि भारत में इसका प्रभाव कम देखने को मिलेगा।
ज्‍योतिष के अनुसार 16 मई को यह प्रातः काल 07 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। 16 मई 2022 को खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखाई देगा। यह ग्रहण कनाडा, न्यूजीलैंड के कुछ भागों में, जर्मनी में दिखेगा।इसके बाद साल का आखिरी चंद्र ग्रहण नंवबर में लगेगा।
बता दें कि इस सल कुल चार ग्रहण लग रहे हैं, दो चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण।16 मई के बाद अब 25 अक्टूबर 2022 को स्वाति नक्षत्र और तुला राशि पर सूर्य ग्रहण शाम 4:23 बजे शुरू होगा। यह ग्रहण शाम 6:25 बजे समाप्त होगा। इस ग्रहण के देश के विभिन्न स्थानों में दिखाई देने से प्रभाव पड़ेगा। 8 नवंबर 2022 को खण्डग्रास चंद्र ग्रहण भरणी नक्षत्र और मेष राशि पर होगा। यह भी भारत में दिखाई देगा। दो ग्रहण दिखाई देंगे और दो ग्रहण नहीं दिखाई देंगे।

Share:

Next Post

हार्दिक पटेल की नाराजगी से कांग्रेस में हड़कंप, बड़े नेता जुटे मनाने में

Wed May 4 , 2022
नई दिल्‍ली। गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के बड़े पाटीदार ने हार्दिक पटेल (Hardik Patel) पिछले कुछ समय से पार्टी में अपने नजरंदाजगी (Ignorance) जाहिर कर रहे थे जिससे उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तक लगाई जाने लगी थीं, हार्दिक पटेल (Hardik Patel) की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। बता दें […]