img-fluid

महापौर सड़क पर, अफसरों को दो टूक बारिश में कहीं नहीं दिखनी चाहिए लापरवाही

July 04, 2026

इंदौर। बारिश (Rain) के दौरान शहरवासियों को जलभराव और अन्य परेशानियों से बचाने के लिए नगर निगम (Municipal council) की तैयारियों का महापौर पुष्यमित्र भार्गव (Mayor Pushyamitra Bhargava) ने शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से भमोरी क्षेत्र (Bhamori Area) का निरीक्षण किया और पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर हर वर्ष बारिश के दौरान जलभराव की समस्या आती है, वहां पहले से प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सभी अपर आयुक्त, जोनल अधिकारी और निगम अमले को पहले ही संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे।


  • भमोरी क्षेत्र के रहवासियों ने महापौर को बताया कि पहले तेज बारिश के बाद दो से ढाई घंटे तक पानी भरा रहता था, लेकिन इस बार निगम द्वारा कराए गए कार्यों के कारण पानी तेजी से निकला और स्थिति में सुधार देखने को मिला। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि जहां अभी भी कुछ कार्य शेष हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

    निरीक्षण के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मौजूद अवरोधों को हटाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि जल निकासी बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    महापौर ने कहा कि नगर निगम का पूरा अमला लगातार मैदान में रहकर कार्य कर रहा है। सुबह कंट्रोल रूम से भी सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना था कि बारिश के दौरान शहर के किसी भी हिस्से में नागरिकों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है।

    Share:

  • 'पश्चिम एशिया में मध्यस्थता को लेकर भारत-पाकिस्तान की तुलना गलत', भारत के राजदूत ने बताई वजह

    Sat Jul 4 , 2026
    नई दिल्ली। भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में ‘मध्यस्थता’ की बात पर भारत की तरफ से ऐसा जवाब दिया गया, जिससे पाकिस्तान और चीन दोनों की बोलती बंद हो गई। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने मिडिल-ईस्ट के मौजूदा संकट में भारत और पाकिस्तान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved