जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

बुध हुए कुंभ राशि में अस्त, इन राशि के जातकों को रखनी होगी विशेष सावधनी

नई दिल्‍ली । आज बुध कुंभ राशि (Aquarius) में अस्त हो गए हैं। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों का अस्त होना और उदय होना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। बुध ग्रह को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। बुध के अस्त होने से कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आव श्यकता है। आइए जानते हैं बुध (Mercury) के अस्त होने किन राशि वालों को अपना विशेष ध्याव रखना होगा…


वृष राशि-

  • मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें।
  • नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
  • धन हानि हो सकती है।
  • स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।
  • रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें, नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें।

कर्क राशि-

  • आत्मविश्वास में कमी आएगी।
  • व्यर्थ के क्रोध से बचें।
  • नौकरी में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें।
  • कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। आत्‍मसंयत रहें।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • निवेश करने के लिए समय शुभ नहीं है।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि-

  • मन अशान्त रहेगा।
  • परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
  • सेहत का विशेष ध्यान रखें।
  • लेन- देन के लिए समय शुभ नहीं है।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक राशि-

  • क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव मन में हो सकते हैं।
  • स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
  • नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।
  • मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे।
  • कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
  • कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
  • इस समय धैर्य से काम लें।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Share:

Next Post

ब्राजील में टेलीग्राम एप पर लगा प्रतिबंध, सुप्रीम कोर्ट के जज ने इस वजह से सुनाया कड़ा फैसला

Sat Mar 19 , 2022
साओ पाउलो। ब्राजील के सर्वोच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश ने शुक्रवार को देश भर में मैसेजिंग एप टेलीग्राम को प्रतिबंधित करने का आदेश दिया। अपना फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने टेलीग्राम के अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं करने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की। कोर्ट की यह सख्ती राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के लिए किसी झटके […]