img-fluid

13 मई को अस्त होंगे बुध देव, जानें किसे मिलेगा शुभ- अशुभ परिणाम

May 12, 2022


नई दिल्ली। ज्योतिष में ग्रहों के उदय और अस्त होने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। 13 मई को बुध देव अस्त होने जा रहे हैं। बुध ग्रह के अस्त होने से कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होगी। बुध देव को बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह कहा जाता है। आइए जानते हैं बुध के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल।

मेष राशि- मानसिक शांति रहेगी, पर फिर भी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार हेतु यात्रा लाभप्रद रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि- मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि- सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क राशि- आय बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में श्रम अधिक रहेगा। परिवार की सुख-सुविधा पर खर्च बढ़ सकते हैं।

सिंह राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पर मन में नकारात्मक भाव हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।


कन्या राशि- पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। क्रोध व वाद-विवाद से बचें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

तुला राशि- नकारात्मकता से बचें। मन परेशान हो सकता है। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।

वृश्चिक राशि- धैर्य बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार में बदलाव के अवसर मिल सकते हैं। पिता से धन मिल सकता है।

धनु राशि- मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में कठिनाइयां आ सकती हैं। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।

मकर राशि- मन अशांत रहेगा। परिवार की समस्याओं पर ध्यान दें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Share:

  • Apple Airpods को टक्कर देने आ गए Google के Buds, फीचर्स बेहद खास

    Thu May 12 , 2022
    नई दिल्ली। Google Pixel Buds Pro उन प्रोडक्ट में से एक है जिनका लॉन्च Google I/O 2022 डेवलपर्स सम्मेलन में किया गया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, यह Apple AirPods Pro और Samsung Galaxy Buds Pro को टक्कर देने आने वाला एक प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट है। इसका एक प्रमुख आकर्षण यह है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved