देश राजनीति

माइक्रोस्कोप से देखेंगे तब भी बंगाल में नहीं दिखेगा लोकतंत्र : भाजपा

कोलकाता। भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि बंगाल में माइक्रोस्कोप से खोजने पर ही लोकतंत्र कही नजर नहीं आएगा। लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस बर्बरता को लेकर शुक्रवार को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य मुकुल रॉय और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

दिलीप घोष ने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य वासियों पर भरोसा नहीं है। हार जाने के डर से चुनाव नहीं होने दे रही हैं। लोकतंत्र यहां सबसे अधिक क्षतिग्रस्त है। मेयो रोड में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म है। इसे बचाने के लिए लोगों को एकजुट होने की जरूरत है।

वही मीडिया से मुखातिब दिलीप घोष ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी गला दबाकर लोकतंत्र की हत्या करा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में ईवीएम के जरिए ममता ने चुनाव जीता था। अब अचानक उन्हें बैलेट से चुनाव चाहिए लेकिन चाहे जिससे वोट हो वह चुनाव हारेंगी। उन्होंने कहा कि माकपा ने अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए हत्या का सहारा लिया था और ममता भी वही कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में अगर माइक्रोस्कोप लेकर खोजा जाए तब भी लोकतंत्र नहीं मिलेगा।

विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में अराजकता चल रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को बख्शा नहीं जा रहा है। इसीलिए हम लोग लोकतंत्र बचाने के लिए आंदोलन कर रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि आजादी के इतने सालों बाद आखिरकार लोकतंत्र के लिए आंदोलन क्यों करना पड़ रहा है। मुकुल रॉय ने कहा कि 2021 में निश्चित तौर पर लोकतंत्र की जीत होगी। पुलिस को चेतावनी देते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि जो पुलिसकर्मी सत्ता के पक्ष में काम कर रहे हैं उन्हें उचित शिक्षा दी जाएगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

ओलंपिक के लिए भारतीय हॉकी टीम का नियमित सदस्य बनने को लेकर आशान्वित हूं : हार्दिक सिंह

Sat Sep 5 , 2020
बेंगलुरू। भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह अगले साल टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली भारतीय हॉकी टीम में जगह बनाने के लेकर आशान्वित हैं। 21 वर्षीय हार्दिक ने सीनियर भारतीय टीम के लिए 37 मैच खेले हैं। उन्होंने एफआईएच मेन्स सीरीज़ फाइनल 2019 में भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और […]