भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

2 प्लेन, 4 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाडिय़ां लेकर गरीबी हटाने उतरे करोड़पति नेता

  • भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी करोड़ों की संपत्ति के स्वामी

रामेश्वर धाकड़
भोपाल। प्रदेश में उपचुनाव वाली 28 सीटों में से 25 सीट ग्रामीण अंचल की हैं। इन सीटों पर ज्यादातर मतदाता किसान, मजदूर, गरीब, दलित हैं। चुनाव क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं की जा रही है। नेता गरीबी हटाने और क्षेत्र के विकास का दावा कर रहे हैं। दो प्रमुख राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा के नेता दो हवाई जहाज, 4 हेलिकॉप्टर और सैंकड़ों लग्जरी गाडिय़ों से गरीबों के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी दरिद्रता मिटाने और गरीबी हटाने का दावा कर रहे हैं। खास बात यह है कि जो नेता चुनाव लड़ रहे हैं, वे खुद करोड़ों की संपत्ति और अकूत दौलत के स्वामी हैं। हर चुनाव की तरह वे जनता से चुनाव बाद गरीबी हटाने की घोषणा कर रहे हैं।
जबकि असल जिंदगी में शाही जिंदगी जी रहे करोड़पति नेताओं को गरीबी का अहसाह ही नहीं है, लेकिन उपचुनाव में गरीबी बड़ा मुद्दा बन गया है। 28 सीटों पर निर्दलीय समेत राजनीतिक दलों के कुल 355 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से दोंनो प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। किसी के पास करोड़ों की अचल संपत्ति है तो किसी के पास लग्जरी गाडिय़ों की भरमार एवं गहनों भंडार हैं। उपचुनाव में सबसे ज्यादा 87 करोड़ की संपत्ति सांवेर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमचंद्र गुड्डू के पास है। भाजपा प्रत्याशी भी करोड़ों की संपत्ति के स्वामी है। यह जानकारी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को बताई है, उसके अनुसार है। पारिवारिक संपत्ति ज्यादा हो सकती है। चुनाव में सादा लिबास और फकीर बनकर जनता के पैरों में लोट-पीट कर रहे नेता सिर्फ गरीबी दूर करने का दावा कर रहे हैं। हालांकि जनता जानती है कि चुनाव बाद उनकी सुध लेने कोईनहीं आने वाला है। क्योंकि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू होने के बाद से नेता हर बार गरीबी हटाने का दावा करके चला जाता है, लेकिन अभी तक गरीबी हटी नहीं बल्कि बढ़ती चली गई।

प्रभुराम रोज कमाते हैं 23 हजार
सांची से भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रभुराम चौधरी हर साल 84 लाख रुपए कमाते हैं। उनकी रोज की कमाई 23 हजार रुपए। इतनी किसी आम व्यक्ति की मासिक कमाई होती है। उनके पास पेट्रोल पंप व कृषि भूमि है। मंधाता से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह स्वयं तीस लाख रुपए साल के कमाते हैं। उनके परिवार की वार्षिक आय 84 लाख रुपए से अधिक है। वो सिर्फ कृषि कार्य से आय करते हैं। सांची से बसप बहुजन समाज पार्टी के सांची से प्रत्याशी इंजीनियर पूरन सिंह है। जिनकी स्वयं की वार्षिक आय 49 लाख रुपए हैं। उनके परिवार की वार्षिक आय 68 लाख रुपए की है।

ये नेता हैं धनवान
कांग्रेस से इंदौर के सांवेर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रेमचंद गुड्डू वर्तमान के सभी उम्मीदवारों में सबसे धनवान है। उनके पास 25 करोड़ 25 लाख रुपए की चल सम्पत्ति है जबकि 61 करोड़ 71 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। गुड्डू ने अपनी कुल संपत्ति 86 करोड़ 97 लाख रुपए बताई है। राजगढ़ के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुशील कुमार प्रसाद के पास 32 लाख 45 हजार रुपए की चल संपत्ति और 14 करोड़ 85 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। कुल संपत्ति 15 करोड़ 17 लाख है। बदनावर से भाजपा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह के पास 13 करोड़ 45 लाख रुपए की संपत्ति है।बदनावर के कांग्रेस दावेदार कमलसिंह पटेल (कुल संपत्ति 6 करोड़), मंदाता से निर्दलीय उम्मीदवार जितेंद्र सिंह (कुल संपत्ति 5 करोड़) तथा दिमानी से बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह कंसाना (कुल संपत्ति 4 करोड़) है। मंदाता से भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह पटेल (कुल संपत्ति 3 करोड़), सांवेर से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश मालवीय (कुल संपत्ति 2 करोड़) तथा ग्वालियर ईस्ट से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार हेमंत रामपुरे (कुल संपत्ति 2 करोड़) ने भी आयकर विवरण पेश नहीं किया है।

दोनों पार्टियों ने किराए पर लिए जहाज
उपचुनाव में कांग्रेस एवं भाजपा ने नेताओं के लिए जहाज एवं हेलीकॉप्टर किराए पर ले रखे हैं। भाजपा ने एक प्लेन किराए पर लिया है। जिससे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चल रहे हैं। भाजपा ने तीन अन्य हेलाकॉप्टर भी किराए पर लिए हैं। जो प्रदेशाध्क्षक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अन्य नेताओं के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जरूरत पडऩे पर अन्य नेताओं को भी दिया जाता है। तोमर ज्यादातर सभा स्थलों तक कार से ही पहुंच रहे हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी खुद के प्लेन से चल रहे हैं। कांग्रेस ने अन्य नेताओं के लिए एक हेलीकॉप्टर भी किराए पर लिया है।

Share:

Next Post

फिल्म  'केजीएफ  2' से रमिका सेन के रूप में सामने आया फर्स्ट लुक  

Mon Oct 26 , 2020
फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 1’ के सुपरहिट होने के बाद दर्शकों को फिल्म के दूसरे भाग यानी ‘केजीएफ चैप्टर 2’ का बेसब्री से इन्तजार है। फिल्म काफी समय से चर्चा में हैं।  फिल्म ‘केजीएफ 2 ‘में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में होंगे।फिल्म में उनके किरदार का नाम रॉकी होगा, जबकि संजय दत्त फिल्म में […]