बड़ी खबर

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया


शिमला । दिल्ली में (In Delhi) न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) 4.9 डिग्री सेल्सियस (4.9 Degree Celsius) दर्ज किया गया (Was Recorded) । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पसंदीदा पर्वतीय स्थलों ‘पहाड़ों की रानी’ शिमला और धर्मशाला से कम से कम दो डिग्री अधिक ठंडी रही। शिमला में मौसम कार्यालय ने कहा कि इसी तरह, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थान पहाड़ी पर्यटन स्थलों की तुलना में अधिक ठंडे थे।


दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शिमला में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया। धर्मशाला में 8.2 डिग्री सेल्सियस और डलहौजी में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना तथा हरियाणा के हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8 डिग्री, 11.8, 6.2 और 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

शिमला के मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मैदानी इलाकों की तुलना में शिमला और धर्मशाला में रात का तापमान अधिक रहा। उन्होंने कहा, “यह एक प्राकृतिक घटना है और मुख्य रूप से पहाड़ की चोटियों पर एक परत के जमने के कारण होती है।” आमतौर पर ऊंचाई बढ़ने पर हवा ठंडी हो जाती है। अधिकांश मैदानी इलाकों में दिन का तापमान शिमला की तुलना में असामान्य रूप से अधिक है। मैदानी इलाकों से उठी गर्म हवा पहाड़ों की मौजूदा ठंडी हवा पर हावी हो गई। लाहौल-स्पीति जिले का सुमदोह हिमाचल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। हिमाचल के कसौली, चैल, कुफरी, नारकंडा और पालमपुर जैसे लोकप्रिय स्थलों में मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानियों ने कहा कि जब तक कैस्पियन सागर से उठने वाली और अफगानिस्तान पाकिस्तान क्षेत्र से होकर गुजरने वाली पश्चिमी विक्षोभ या वेस्टर्न डिस्टर्बन्स इस क्षेत्र में सक्रिय नहीं होतीं, तब तक पहाड़ियों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Share:

Next Post

एसबीआई ने कर्ज पर ब्याज दर 10.10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दी

Fri Dec 15 , 2023
मुंबई । भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ब्याज दर (Interest Rate) 10.10 फीसदी से बढ़ाकर 10.25 फीसदी कर दी (Increased from 10.10 percent to 10.25 Percent) । इससे होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ईएमआई बढ़ने की संभावना है। देश के अग्रणी बैंक की उधार दर की सीमांत लागत (एमसीएलआर) में वृद्धि अब 8 प्रतिशत […]