img-fluid

सूखी खांसी से निजात पान चाहते हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

October 27, 2025

नई दिल्ली। आज के इस आधुनिक समय में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी कई समस्‍याएं उनमें से ही एक बीमारी सूखी खांसी (Dry cough) है । सूखी खांसी (Dry cough) बेहद खतरनाक होती है। खांसते-खांसते पूरे पेट में और पसलियों में दर्द होने लगता है। वैसे सर्दियों में खांसी होना एक आम बात है, लेकिन अगर आपको बार-बार सूखी खांसी आती है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है. मगर इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घरेलू नुस्खों के जरिए सूखी खांसी से छुटकारा पा सकते हैं।

सूखी खांसी (Dry cough)
खांसी (cough)कई तरह की होती हैं, जिसमें से एक सूखी खांसी (Dry cough) भी होती है। इसे हम ड्राई कफ भी कहते हैं। वैसे, इस खांसी में डॉक्टर की दवा से भी आराम मिल जाता है, लेकिनइसके लिए घरेलू उपचार भी काफी असरदार माने जाते हैं। बता दें कि सूखी खांसी को खत्म करने के लिए कई घरेलू नुस्खे मौजूद हैं।



  • सूखी खांसी का घरेलू उपचार
    सूखी खांसी (Dry cough) को खत्म करने के लिए अदरक, शहद और मुलेठी (Muleti) का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि अदरक में कई तरह के फलेगम एंटीमाक्रोबायल (Phlegm antimicrobial) गुण होते हैं। इसके साथ ही शहद में डेम्यूलसेंट गुण होते हैं, जिससे गले को काफी राहत मिलती है।

    ऐसे करें उपचार
    सबसे पहले अदरक को पीस लें।

    फिर उसका थोड़ा रस निकाल लें।

    अब एक चम्मच शहद में रस को मिलाएं और पी लें।

    इस रस को पीने के बाद मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा मुंह में रख लें और उसका रस लें। ऐसा करने से सूखी खांसी में काफी आराम मिलता है।

    पीपल की गांठ से उपचार
    यह सूखी खांसी (Dry cough) को कम करने में काफी मदद करती है। इसके लिए सबसे पहले पीपल की गांठ (Peep knot) को पीस लें, फिर उसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और खा लें। ऐसा नियमित रूप से करने से सूखी खांसी (Dry cough) में आराम मिलता है।

    शहद (Honey) होगा फायदेमंद
    शहद (Honey) को गुनगुने पानी में पीने से सूखी खांसी (Dry cough) में काफी आराम मिलता है। इसके लिए आधे गिलास गुनगुने पानी में 2 चम्मच शहद डालें और रोज सुबह पिएं। इससे आपकी सूखी खांसी दूर हो जाएगी । इसके अलावा तुलसी के पत्ते चबाने से भी सूखी खांसी में आराम मिलता है ।

    नोट– उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी प्रोफेशनल डॉक्‍टर की सलाह के रूप में न समझें । कोई भी बीमारी या परेशानी हो तो डॉक्‍टर की सलाह जरूर ले ।

    Share:

  • सही तरह से सांस लेना कितना अहम है हमारे जीवन में, जानें...

    Mon Oct 27 , 2025
    नई दिल्ली। हम खाने से पहले खाने के क्वालिटी की जांच करते हैं और पानी पीने से पहले पानी के शुद्धता को देखते हैं। लेकिन सांस लेने से पहले हम इसके सही तरीके (Breathing properly) को नहीं परखते। क्योंकि हमें लगता है कि सांस अपने आप आ जाएगी और यही गलती इंसान को धीरे-धीरे सांस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved