
इंदौर। कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर आज दोपहर बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने सांवेर जा रही थी, तभी रोड पर स्थित गौशाला के सामने अचानक अपने काफिले को रुकवा दिया और गायों को भोजन कराया। उन्होंने यहां के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशाला में गायों को भूसा व चारे की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। इसके बाद यहां से सांवेर की ओर निकल गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved