देश मध्‍यप्रदेश राजनीति

CM के कार्यक्रम में झूमाझटकी को लेकर मंत्री विजय शाह के बेटे ने बताया तानाशाही, वीडियो वायरल

खंडवा (Khandva)। लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahan Yojna) के एक कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh Chouhan) खंडवा पहुंचे थे, जहां‎ एक कार्यक्रम में वन मंत्री विजय शाह (Forest Minister Vijay Shah) के बेटे व जिला‎ पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह (Divyaditya Shah) ने SP सत्येंद्र शुक्ला पर‎ अभद्रता का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को‎ लाडली बहना योजना सम्मेलन‎ में मुख्यमंत्री के पहुंचने से 15 मिनट‎ पहले जब मैं मंच पर चढ़ रहा था,‎ तभी SP ने मेरी कॉलर‎ पकड़ी और मंच से धक्का देकर‎ उतार दिया। पंधाना जनपद अध्यक्ष‎ सुमित्रा काले ने भी SP पर‎ अभद्रता का आरोप लगाया।
प्रदेश के कबीना मंत्री विजय शाह (Vijay Shah) के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्यShaikh Shakeel शाह के साथ भी स्टेज पर चढ़ने से रोकने को लेकर पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई.इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मंत्री ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही है।



आपको बता दें कि खंडवा में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी पुलिस की टीम पर आरोप है कि उन्होंने अनेक जनप्रतिनिधियों यहां तक कि महिला जनप्रतिनिधियों को भी मंच पर नहीं जाने दिया। जिन लोगों ने स्टेज तक जाने की कोशिश की,उन्हें धक्के मार कर बाहर निकाल दिया गया। इन लोगों में प्रदेश के वन मंत्री विजय शाह के बेटे और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह, जनपद पंधाना की अध्यक्ष सुमित्रा काजले,जिला पंचायत अध्यक्ष कंचन तनवे और भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारियों के साथ पुलिस ने ऐसा ही बर्ताव किया इन सभी लोगों ने इस घटना की जानकारी बीजेपी के जिला अध्यक्ष और मंत्री विजय शाह को दी है।

इस पूरे मामले पर मंत्री विजय शाह जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक से काफी खफा दिखे। विजय शाह ने बताया कि पंधाना की आदिवासी महिला जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत अध्यक्ष और उनके पति,युवा मोर्चा और खंडवा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह,पंधाना जनपद की अध्यक्ष सुमित्रा काजले के साथ बदतमीजी की गई है। शाह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें मिली जानकारी और वीडियो के अनुसार जनप्रतिनिधियों से बदतमीजी की गई और उन्हें धक्का मारकर, कॉलर पकड़कर नीचे फेंका गया। शाह ने कहा कि वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री को भी इस संबंध में बताएंगे।

Share:

Next Post

47 कॉलोनियां नजूल और सीलिंग जमीनों के कारण उलझी -100 होगी वैध

Wed Apr 5 , 2023
दूसरी 110 अवैध कॉलोनियों की सूची भी तैयार तुलसी नगर व गुलाब बाग की विवादित जमीन को अलग कर देंगे एनओसी इंदौर।  नगर निगम (Municipal Corporation) के साथ-साथ पंचायत क्षेत्र (Panchayat Area) की अवैध कॉलोनियों (Illegal Colonies) को भी वैध (Valid) करने की प्रक्रिया भी इन दिनों चल रही है। निगम (Corporation) के कॉलोनी सेल […]