भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जिलों में ज्यादा समय बिताएंगे मंत्री

  • मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से मांगा रिपोर्ट कार्ड
  • विभागों की आगली रणनीति पर मंथन

भोपाल। शिवराज सरकार का पचमढ़ी में दूसरे दिन भी प्रदेश के विकास को लेकर मंथन जारी है। आज के मंथन में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से उनके विभागों द्वारा किए गए नवाचार की जानकारी ली। साथ ही पूछा कि साल के शुरूआत में विभागवार समीक्षा की गई थी। जिसमें सभी विभागों को अपना-अपना रोडमैप बनाने और नवाचार करने को कहा था। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से अभी तक किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पूछा। साथ ही कहा कि अब मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों में ज्यादा समय दें। जिलों में राशन दुकान, छात्रावास, मंडी, उपार्जन केंद्र, कन्या विवाह आयोजनों में हिस्सेदारी लें। सरकार प्रदेश के विकास को लेकर अगले देा साल का रोडमैप बना रही है। यह दो दिवसीय बैठक अगले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखी जा रही है। बैठक देर शाम तक चलेगी। इसके बाद ज्यादातर मंत्री पचमढ़ी से रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री का आज रात को भोपाल आने का कार्यक्रम है।



पचमढ़ी को मिलेगी अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल की पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सतपुड़ा अंचल के अनोखे पर्यटन स्थल पचमढ़ी को राष्ट्रीय ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल में विकसित किया जा सकता है। इसके लिए संयुक्त प्रयास आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। होशंगाबाद कलेक्टर नीरज सिंह ने मुख्यमंत्री के सामने पचमढ़ी के पयर्टन विकास प्रजेंटेशन दिया। जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा।

Share:

Next Post

कोलकाता में 21-22 अप्रैल को ग्लोबल बिजनेस समिट, निवेशकों को आकर्षित करेगी ममता बनर्जी सरकार

Sun Mar 27 , 2022
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल West Bengal की ममता बनर्जी की सरकार निवेशकों को आकर्षित करने के लिए अपने प्रयासों को तेज करेगी. एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि राज्य में गहरे-समुद्र के बंदरगाह, कोयला खान तथा औद्योगिक गलियारा क्षेत्रों में उद्यमी निवेश कर सकते हैं. पश्चिम बंगाल औद्योगिक विकास निगम (WBIDC) के चेयरमैन राजीव […]