जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुराचार

  • महिला थाने में प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश में पुलिस

जबलपुर। उखरी क्षेत्र में किरायेदार महिला व एक युवक के बीच दोस्ती हो गई और दोनों का प्यार परवान चढऩे लगा। जिसके बाद कटिंग की दुकान चलाने वाले आरोपी युवक ने महिला को अपने झांसे में लिया और उससे शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण करना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं विगत दिवस 17 नवंबर को भी आरोपी महिला को अपने साथ गोटेगांव की एक होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया। जब महिला ने शादी के लिये दवाब बनाया तो आरोपी मुकर गया, जिसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज करायी। शिकायत पर पुलिस ने 376 का प्रकरण दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है।


महिला थाना से मिली जानकारी अनुसार उखरी क्षेत्र निवासी 29 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। वहीं उसके घर के ऊपर वाले हिस्से में ग्राम नैनी करेली जिला नरसिंहपुर निवासी नीलेश सेन भी रहता था। जो की क्षेत्र में ही कटिंग कि दुकान चलाता है। दोनों हमेशा एक दूसरे से बात करते रहते थे। धीरे-धीरे दोनो की बात फोन पर होने लगी। और दोनों के बीच प्यार हो गया। तभी नीलेश ने शादी क ा बादा करते हुए जबरदस्ती उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये। इसके बाद जब भी नीलेश को मौका मिलता वह महिला का दैहिक शोषण करता। विगत 13 नवंबर को भी नीलेश उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर गोटेगांव ले गया। जहां उसने एक होटल में उसे रखा और शादी का एक वार फिर प्रलोभन देकर जबरन उसके साथ रेप किया। इसके बाद जब उसने शादी करने के लिए नीलेश पर दबाव बनाया तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया और पीडि़ता को डराने धमकाने लगा। जिसके बाद पीडि़त महिला ने महिला थाना पहँुच कर अरोपी नीलेश कि खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। जिस पर पुलिस ने दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है।

एक महिला के साथ सैलून दुकान चलाने वाले ने शादी का झांसा देकर उसका शरीरिक शोषण किया है। महिला की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रहीं है।
शबाना परवेज, महिला थाना प्रभारी

Share:

Next Post

दवा व्यापारी को जालसाजों ने लगाई लाखों की चपत

Sat Dec 4 , 2021
मदनमहल थाने में महिला सहित तीन ठगों पर प्रकरण दर्ज जबलपुर। शहर के एक दवा व्यवसायी को तीन जालसाजों ने लाखों की चपत लगा दी। आरोपियों ने इंदौर की एक कंपनी के नाम पर दवा सप्लाई करने का झांसा देते हुए व्यापारी से 30 लाख की राशि ले ली और उसके बाद न तो दवा […]