
इंदौर। भोपाल में आयोजित खेलो एमपी यूथ गेम्स (Khel MP Youth Games) में एमकेवीवी स्कूल इंदौर (MKVV School Indore) के विद्यार्थियों (Students) ने बॉक्सिंग, कबड्डी और योगा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्सिंग में एक स्वर्ण, तीन काँस्य। कबड्डी में 2 गोल्ड, 4 काँस्य एवं योगा में दो रजत पदक अर्जित किये।
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा अंशिका सेंगर ने अपने बाहिने कंधे में चोट होने के बावजूद एक हाथ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। वहीं चेतन चौहान, अंशिका प्रजापति एवं कृष्णा शर्मा ने कड़े मुकाबलों में दमदार खेल दिखाते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
इस उपलब्धि के पीछे विद्यालय के बॉक्सिंग कोच मोहित तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसी प्रतियोगिता के अंतर्गत भोपाल स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित कबड्डी स्पर्धा में भी एमकेवीवी स्कूल इंदौर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। कई रोमांचक मुकाबलों के बाद इंदौर जोन A टीम ने उज्जैन जोन A टीम को 20 अंकों के बड़े अंतर से पराजित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में सार्थक नजीर एवं रितेश कैथवास ने दो स्वर्ण पदक, जबकि सुमित यादव, रघुवर बंसल, दीपक रायकवार एवं अनीश चौहान ने चार कांस्य पदक हासिल किए। टीम के इस प्रदर्शन में कबड्डी कोच मोनू वैष्णव का मार्गदर्शन सराहनीय रहा। विद्यालय के छात्र गौरव परिहार ने अकेले योगा में एकल और द्वी दोनों श्रेणीयों में कुल दो रजत पदक अर्जित किये।
राज्य सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि के अंतर्गत स्वर्ण पदक विजेता को 31 हजार रुपये, रजत पदक विजेता को 21 हजार तथा प्रत्येक कांस्य पदक विजेता को 11-11 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।विद्यालय संचालक विपिन तिवारी ने भी सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके निरंतर सफलता की कामना की।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved